scriptअराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश | Patrika News
महोबा

अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

भारी पुलिस बल तैनात, पहले भी तोड़ी जा चुकी हैं मूर्तियां।
 

महोबाMay 10, 2018 / 03:06 pm

Ashish Pandey

Villagers angered over
1/4

जिले में देवी प्रतिमाओं और देवी देवताओं की मूर्तियों को तोडऩे के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर देवी प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पूरा मामला शहर कोतवाली के करहरा कलां गांव का है। जहाँ बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने प्राचीन कालीमां मंदिर की प्रतिमा को खंडित कर दिया है।

Villagers angered over
2/4

प्रतिमा खंडित होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। देवी प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना तब मिली जब मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे। प्रतिमा टूटी देख गांव के लोग मंदिर में इकठ्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया।

Villagers angered over
3/4

सूचना मिलते ही एसपी एन0 कोलांचि सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। ग्रामीणों का आक्रोश देख गांव में पुलिस बल लगाया गया है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव में दो प्रतिमाएं अराजकतत्वों द्वारा तोड़ी जा चुकी हैं जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया, ये गांव में तीसरी घटना है। ग्रामीणों ने खंडित प्रतिमा को मंदिर से हटा दिया है।

Villagers angered over
4/4

इस पूरी घटना को एसपी एन0 कोलांचि ने गंभीरता से लिया है। एसपी खुद घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर लोगो को न केवल शांत कराया बल्कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि देवी प्रतिमा तोडऩे वाले आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में आक्रोश देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ ही पीएससी भी तैनात की गई है।

Hindi News / Photo Gallery / Mahoba / अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.