scriptयोगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस- सपा पर साधा निशाना, बोले- सस्ती लोकप्रियता के लिए अखिलेश- राहुल कर रहे दिखावा | Yogi Minister Dinesh Pratap Singh says Rahul gandhi Akhilesh yadav are showing off for cheap popularity | Patrika News
महोबा

योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस- सपा पर साधा निशाना, बोले- सस्ती लोकप्रियता के लिए अखिलेश- राहुल कर रहे दिखावा

उत्तरप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर महोबा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा सांसद अखिलेश पर निशाना साधा।

महोबाJul 28, 2024 / 09:14 pm

Anand Shukla

Yogi Minister Dinesh Pratap Singh says Rahul gandhi Akhilesh yadav are showing off for cheap popularity
Yogi Minister Dinesh Pratap Singh: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एक दिवसीय दौरे पर महोबा पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनपद में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि दोनों सस्ती लोकप्रियता के लिए दिखावा कर रहे हैं। दिखावे के लिए राहुल गांधी मोची की दुकान में जाकर चप्पल सीते हैंं, तो मीडिया इसे सुर्खियां बना देती है। यदि राहुल गांधी की फोटो छापना बंद हो जाए, तो वो मोची की दुकान में जाना बंद कर देंगे। सिर्फ मीडिया में छपने के लिए राहुल गांधी मोची के पास जाते हैं।

योगी और मोदी के राज में राहुल गांधी को आ रही है सद्बुद्धि

दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि जिन्हें भारतीय संस्कार और संस्कृति की जानकारी नहीं है, वे आज हमारे उत्तर प्रदेश के मोची के बारे में सोच रहे हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। योगी और मोदी के राज में उन्हें सद्बुद्धि आ रही है। उन्‍होंने कहा क‍ि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जो भी सवाल उठा रहे हैं, वह सस्ती लोकप्रियता के लिए कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार, स्कार्पियो के डिग्गी में बनवा रखा था चैंबर

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को देश का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है: दिनेश प्रताप सिंह

बजट की विशेषताओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को पहले से अधिक बजट दिया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को देश का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अटल सूर्य योजना की शुरुआत की गई है। इसके साथ अब हाईवे भी सोलर से ऊर्जा उत्पादन का एक बड़ा स्रोत होंगे। विपक्ष द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि केंद्र सरकार ने बजट में केवल चुनिंदा राज्यों को ही धन दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिला।

Hindi News / Mahoba / योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस- सपा पर साधा निशाना, बोले- सस्ती लोकप्रियता के लिए अखिलेश- राहुल कर रहे दिखावा

ट्रेंडिंग वीडियो