scriptतेरी इतनी हिम्मत…दलित दूल्हे को बग्‍घी से उतारा, रुकवाई बारात | You have so much courage… you took the Dalit groom down and stopped the wedding procession | Patrika News
मथुरा

तेरी इतनी हिम्मत…दलित दूल्हे को बग्‍घी से उतारा, रुकवाई बारात

उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित दूल्हे को बग्‍धी से उतार दिया गया। उसके साथ बदसलूकी भी की गई।

मथुराMay 22, 2025 / 10:22 am

Aman Pandey

Mathura News, latest hindi news

मथुरा में दबंगों ने दलित दूल्हे को बघ्‍घी से उतार दिया। (फोटो: AI)

मथुरा में एक दलित बेटी की शादी के लिए बारात आई थी। डीजे की धुनें गूंज रही थीं और दूल्हा बग्घी पर सवार था। तभी जाट बिरादरी के 3 युवक अपने 20-25 साथियों के साथ पहुंचे और बारात रोक दी। डीजे बंद कराने के साथ ही दूल्हे को बग्‍घी से उतार दिया। जातिसूचक गालियां देते दबंगों ने बारातियों के साथ मारपीट की। इसके बाद चेतावनी दी कि दोबारा बग्घी पर चढ़े तो गोली मार देंगे।

संबंधित खबरें

पुलिस की निगरानी में निकली बारात

घटना की जानकारी पर पुलिस और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की निगरानी में बारात निकली। फेरे हुए, जयमाल पड़ा। शादी की रस्में जैसे-तैसे पूरी हुई। सुबह जब पुलिस लौट गई तो दबंग फिर दुल्हन के घर आ धमके। कपड़ों से चेहरा बांधे और हाथों में हथियार लिए वे दुल्हन के घर में जबरदस्ती घुस गए और महिलाओं से भी अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने दुल्हन के चाचा पूरन सिंह, मनीष, प्रह्लाद, धीरज, सुरेश चंद और सूरजमुखी के साथ मारपीट की।

दबंगाें ने घर में घुसकर महिलाओं से की अभद्रता

दबंगों ने घर में रखी चारपाई, कुर्सियां व बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। बुधवार को दोपहर में दुल्हन की विदाई पुलिस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई। यही नहीं, पुलिस दूल्हा-दुल्हन को अलीगढ़ की सीमा तक छोड़कर आई।

20 मई को आई थी बारात

दुल्हन के चाचा पूरन सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इसमें उन्होंने बताया कि भतीजी की शादी अलीगढ़ के गांव नगला पदम निवासी आकाश से तय हुई थी। 20 मई की रात बारात आई। रात लगभग 12:30 बजे बारात चढ़त की रस्म हो रही थी। इस दौरान जाट बिरादरी के युवक पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने जातिसूचक शब्द कहते हुए डीजे बंद करा दिया। मामले में पुलिस ने अलीगढ़ के महारामगढ़ी के कृष्णा, नावली के मातीस और अंकुर सहित 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ पर केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में मंडरा रहा बर्ड फ्लू का खतरा, मुर्गी फार्मों पर निगरानी, 200 पक्षियों के नमूने लिए गए

घर के बाहर ताला लगाकर रिश्तेदारों का बचाया

दुल्हन के पिता की मौत वो चुकी है। उसका कोई भाई भी नहीं है। मां ने मेहनत मजदूरी कर बेटी को पाला-पोसा व बस्ती के सहयोग से शादी की। मां ने बताया कि घटना के बाद ने परिवार भयभीत है। घरों के बाहर ताले लगाकर किसी तरह से रिश्तेदार व अन्य परिजन को बचाया।

Hindi News / Mathura / तेरी इतनी हिम्मत…दलित दूल्हे को बग्‍घी से उतारा, रुकवाई बारात

ट्रेंडिंग वीडियो