scriptफोटो: मेरठ की लड़की को सफेद साड़ी में देख दिल दे बैठा था डॉन दाऊद इब्राहिम, देखिए कौन हैं ये? | Patrika News
मेरठ

फोटो: मेरठ की लड़की को सफेद साड़ी में देख दिल दे बैठा था डॉन दाऊद इब्राहिम, देखिए कौन हैं ये?

Actress Mandakini: कहते हैं मंदाकिनी का बोल्ड सीन बॉलीवुड में उस वक्त तहलका मचाया हुआ था। जिसका फैन डॉन दाऊद इब्राहिम भी था। 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से चर्चा में आने वाली अभिनेत्री की कहानी बेहद दिलचस्प है।

मेरठMay 26, 2023 / 07:11 pm

Adarsh Shivam

10.jpg
1/10

Actress Mandakini: कहते हैं मंदाकिनी का बोल्ड सीन बॉलीवुड में उस वक्त तहलका मचाया हुआ था। जिसका फैन डॉन दाऊद इब्राहिम भी था। 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से चर्चा में आने वाली अभिनेत्री की कहानी बेहद दिलचस्प है।

9.jpg
2/10

90 के दशक की शुरुआत में, वह कुछ समय के लिए गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़ी थीं, जब उन्हें दुबई में गैंगस्टर के साथ देखा गया था। जहां उन्होंने उनसे मिलने की बात स्वीकार की, वहीं मंदाकिनी ने उनके साथ किसी भी अफेयर की अफवाहों का जोरदार खंडन किया।

8_1.jpg
3/10

30 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मी मन्दाकिनी का वास्तविक नाम यास्मीन जोसफ था। मन्दाकिनी के पिता ब्रिटिश मूल के तो वही उनकी माँ काश्मीरी थी। लेकिन जब वो बॉलीवुड में आई तो उनका नाम मशहूर अभिनेता राज कपूर ने दिया था।

7.jpg
4/10

मंदाकिनी बचपन से ही हीरोइन बनने का सपना देखती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस राम तेरी गंगा मैली ने मंदाकिनी को इतनी लोकप्रियता दी, उस फिल्म की पहली पसंद वो नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया थीं।

6_1.jpg
5/10

लेकिन मंदाकिनी की खूबसूरती के आगे राज कपूर को झुकना पड़ा और उन्होंने अपने छोटे बेटे राजीव कपूर के अपोजिट की इस लड़की को कास्ट कर लिया। उस वक्त उनकी उम्र महज 22 साल थी। इस फिल्म में मंदाकिनी का पारदर्शी साड़ी में झरने के नीचे नहाने का सीन बहुत पॉपुलर हुआ।

5.jpg
6/10

कहा जाता है कि फिल्म राम तेरी गंगा मैली के एक गाने में मंदाकिनी ने एक सफेद ट्रांसपैरेंट साड़ी पहन कर तहलका मचा दिया था। मंदाकिनी के ऊपर फिल्माए एक गाने में उनका सफेद साड़ी वाला सिन उस समय के हिसाब से बेहद ही बोल्ड था। जिसे देखकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी दीवाना बन गया था।

4.jpg
7/10

उस वक्त यह बात भी जोर पकड़ ली थी कि मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का अफेयर चल रहा है। यह खबर फिजाओं में तैरने लगी थीं।

3.jpg
8/10

कहा जाता है कि उस वक्त मंदाकिनी को फिल्में दाऊद इब्राहिम की वजह से मिलती थी। लेकिन अभिनेत्री मंदाकनी ने कभी दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की बात नहीं कबूला।

2.jpg
9/10

अब मंदाकिनी और उनके पति रिनपोचे मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी योगा भी सिखाती हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम रब्बील और बेटी का नाम राब्जे है।

1_3.jpg
10/10

दाऊद इब्राहिम के जीवन पर आधारित होने की अफवाह है। अक्षय ने गैंगस्टर दाऊद की भूमिका निभाई जबकि सोनाक्षी ने मंदाकिनी की भूमिका निभाई। बाद में, मंदाकिनी ने 1996 में फिल्में करना बंद कर दिया और इसका कारण बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों की विफलता थी।

Hindi News / Photo Gallery / Meerut / फोटो: मेरठ की लड़की को सफेद साड़ी में देख दिल दे बैठा था डॉन दाऊद इब्राहिम, देखिए कौन हैं ये?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.