scriptMeerut: मेरठ गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा दरोगा, बाहर निकलते ही जमकर हुई धुनाई, पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने सिखाया सबक | Patrika News
मेरठ

Meerut: मेरठ गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा दरोगा, बाहर निकलते ही जमकर हुई धुनाई, पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने सिखाया सबक

Meerut News: मेरठ जिले में एक चौकी प्रभारी को गर्लफ्रेंड के साथ होटल में जाना महंगा पड़ गया। वहां से बाहर निकलते ही कुछ युवकों ने दरोगा की जमकर पिटाई कर दी। दरोगा की पिटाई होते देखा महिला मित्र वहां से फरार हो गई। पुलिस ने दरोगा की पिटाई करने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से वह घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेरठApr 25, 2025 / 02:15 pm

Mahendra Tiwari

Meerut

पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी

Meerut News: मेरठ जिले के सरूरपुर भूनी चौराहे के पास स्थित एक होटल में महिला मित्र के साथ पहुंचे थे। होटल से निकलते ही भूनी चौकी प्रभारी को कुछ युवकों ने जमकर पीटा। आरोपी युवकों ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल ली। इसके बाद फरार हो गए। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था। दरोगा की जांच एसपी देहात को सौंप गई है। गुरुवार की आधी रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया है।

संबंधित खबरें

Meerut News: मेरठ जिले में एक दरोगा को महिला मित्र के साथ होटल में जाना महंगा पड़ गया है। बताया जाता है कि जब दरोगा होटल से बाहर निकल रहा था। तो कुछ लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। दरोगा के पीटे जाने के बाद उसकी महिला मित्र वहां से फरार हो गई। उसकी जानकारी जब पुलिस के अधिकारियों को हुई तो एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। अब दरोगा की पिटाई करने वाले युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

शादी वर्दी में दरोगा महिला मित्र के साथ होटल में गया था

मेरठ जिले के सरुरपुर थाना क्षेत्र के भूनी चौकी प्रभारी सादी वर्दी में बुधवार शाम को अपनी एक महिला के साथ होटल में गए थे। दरोगा को महिला मित्र के साथ जाता देख कुछ युवक होटल में पहुंच गए। दोनों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी के विरोध करते हुए गाली-गलौज करने की कोशिश की। लेकिन बात बिगड़ गई। इसके बाद युवकों ने दरोगा से मारपीट शुरू कर दी। वहीं, मौका पाकर महिला वहां से खिसक गई। इतना ही नहीं युवकों ने दरोगा की पिटाई का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद होटल की डिवीआर निकाल ले गए। इस दौरान दबंगों ने दरोगा को होटल से लेकर बाहर सड़क तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

महिला का कोई विवाद चल रहा था इसलिए वह होटल में मिलने आई थी

दरोगा का कहना है कि उस महिला का कोई विवाद चल रहा है। जिस वजह से वह मिलना चाहती थी। महिला चौकी में नहीं आना चाहती थी। ताकि उसे कोई देखे न और हमला न कर दे। इसीलिए वह होटल में आई थी। इस पूरे मामले में पुलिस की छवि को धूमिल होते देख उसे तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया।
यह भी पढ़ें

Gonda: डीएम सख्त अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत 4 ट्रैक्टर ट्राली जब्त

एसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर, मारपीट करने वाला अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया कि चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है एसपी देहात को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने हिस्ट्री सीटर निक्की तालियान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जा रही है। पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News / Meerut / Meerut: मेरठ गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा दरोगा, बाहर निकलते ही जमकर हुई धुनाई, पीटने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने सिखाया सबक

ट्रेंडिंग वीडियो