मेरठ जिले में पत्नी ने अपने तथा बेटी के प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। बेटी को इस बात का झांसा दिया कि अगर रास्ते से यह हट जाएगा। तो तुम्हारी शादी हम विपिन के साथ करवा देंगे। फिर मां बेटी ने मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए फूल प्रूफ प्लान तैयार किया। इसके लिए उसने अपने तथा बेटी के प्रेमियों को शामिल किया। इसके बाद इन लोगों ने सुभाष कि उस वक्त हत्या कर दी। जब वह अपने खेत से पानी लगाकर वापस घर लौट रहा था। शायद उसे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं रहा की। आज उसकी पत्नी और बेटी ही उसके जान की दुश्मन बन जाएगी।
एसपी ग्रामीण बोले- पत्नी और बेटी ने मिलकर रची हत्या की साजिश
इस संबंध में मेरठ जिले के एसपी ग्रामीण ने बताया कि जानी थाना क्षेत्र के जानी खुर्द गांव के रहने वाले सुभाष नामक व्यक्ति अपने खेत से पानी लगाकर साइकिल से घर जा रहे थे। अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ घंटे में उनकी मृत्यु हो गई। इस प्रकरण में जानीपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। आज मेरठ पुलिस की स्वाट और सर्विलांस तथा जानी के थाने के इंस्पेक्टर ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मृतक सुभाष की पत्नी कविता उसकी बेटी सोनम तथा उसका दोस्त विपिन व विपिन का दोस्त शिवम और गुलजार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की जो वजह है। वह यह है कि मृतक सुभाष की बड़ी बेटी पहले ही लव मैरिज कर चुकी थी। उसकी दूसरी बेटी सोनम विपिन के साथ शादी करना चाहती थी। जबकि गुलजार नामक व्यक्ति से सुभाष की पत्नी की काफी नजदीकियां थी। इस बात को लेकर आए दिन मृतक से विवाद हुआ करता था। मृतक सुभाष के द्वारा यह लोग प्रताड़ित किए जाते थे। इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए मां बेटी ने योजना बनाई। इसके बाद इन्होंने अपने दोस्त गुलजार विपिन और शिवम को शामिल किया। फिर इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। उसमें गोली मारने वाला व्यक्ति शिवम उर्फ असगर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बाइक बरामद किया गया है। थाना जानी द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।