scriptPhoto: मुरादाबाद में सिस्टम की भेंट चढ़ीं दस जिंदगियां, चिल्ला रहे थे कैंटर और टाटा मैजिक के बीच फंसे लोग, बैठाई थीं 23 सवारियां | Patrika News
मुरादाबाद

Photo: मुरादाबाद में सिस्टम की भेंट चढ़ीं दस जिंदगियां, चिल्ला रहे थे कैंटर और टाटा मैजिक के बीच फंसे लोग, बैठाई थीं 23 सवारियां

Moradabad accident: मुरादाबाद में रविवार शाम हुए भीषण हादसे में सिस्टम की नाकामी में दस लोगों की जान चली गई। सामान ढोने वाले वाहन में चालक ने 23 सवारियां बैठा रखी थीं।

मुरादाबादMay 08, 2023 / 12:44 pm

Vishnu Bajpai

administration negligence Ten people died in an accident in Moradabad
1/4

मुरादाबाद में रविवार शाम हुए भीषण हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। माल ढोने वाले वाहन में चालक ने 23 सवारियां बैठा रखी थीं। से न तो पुलिस ने कहीं टोका और न ही परिवहन विभाग की टीम की नजर इस वाहन पर पड़ी। कोरबाकू से रवाना होकर वाहन डूंगरपुर चौराहे से होकर करीब दस किलोमीटर की दूरी तय खैरखाता तक पहुंच गया था।

administration negligence Ten people died in an accident in Moradabad
2/4

बदायूं में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश भर के लिए आदेश जारी किया था कि डग्गामारी वाहनों पर रोक लगाए जाए। वाहन ढोने वाले वाहनों में कोई सवारियां बैठाए तो उसके खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के आदेश की खानापूर्ति करने के बाद विभाग के अधिकारी खामोश होकर बैठ गए।

administration negligence Ten people died in an accident in Moradabad
3/4

इसके बाद डग्गमारी वाहन दौड़ने लगे और सामान ढोने वाले वाहनों में भी सवारियां बैठाई जाने लगीं। सिस्टम की इसी नाकामी के कारण रविवार को दस लोगों की जान चली गई। चालक ने 23 सवारियां बैठा ली थी। वाहन कोरवाकू से निकलकर डूंगरपुर चौराहे पर पहुंचा। यहां से दलपतपुर मार्ग पर दौड़ने लगा था। जबकि डूंगरपुर चौराहे पर चौबीस घंटे पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके चालक वाहन में सवारियां लादकर रामपुर की ओर रवाना हो गया।

administration negligence Ten people died in an accident in Moradabad
4/4

भीषण हादसे के बाद दुर्घटनास्थल के आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कैंटर तेजी से दलपतपुर की ओर आ रहा था। कैंटर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। कैंटर में टाटा मैजिक फंस गई। दूर तक टाटा मैजिक घसीटती चली गई और खाई में पलट गई।

Hindi News / Photo Gallery / Moradabad / Photo: मुरादाबाद में सिस्टम की भेंट चढ़ीं दस जिंदगियां, चिल्ला रहे थे कैंटर और टाटा मैजिक के बीच फंसे लोग, बैठाई थीं 23 सवारियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.