फरवरी में बारिश की चेतावनी
यूपी के 35 जिलों में घने से अति घने कोहरे को लेकर ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 से 4 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। आगामी तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसके बाद तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल दो दिन कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 1 फरवरी तक सुबह शाम कोहरा व धुंध छाएगी। दिन में आसमान साफ होगा और धूप खिलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि, रात का तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 फरवरी से यूपी के पश्चिमी क्षेत्र से बारिश की शुरुआत हो सकती है। यूपी में 2 से 4 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।