scriptUP Rain Alert: यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी | UP Rain alert in 35 districts of uttar pradesh | Patrika News
मुरादाबाद

UP Rain Alert: यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में आज गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में वज्रपात की चेतावनी दी है। 5 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा..

मुरादाबादJun 04, 2025 / 07:33 pm

Mohd Danish

UP Rain alert in 35 districts of uttar pradesh

UP Rain Alert: यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट..

UP Rain alert in 35 districts of uttar pradesh: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 35 से अधिक जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में यलो अलर्ट तो कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

संबंधित खबरें

5 जून तक बदला रहेगा मौसम, फिर लौटेगी गर्मी

चक्रवातीय प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 जून तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम 6 जून से शुष्क होने लगेगा और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से प्रदेश के 40 से 45 जिलों में मौसम में बदलाव बना रहेगा। गरज के साथ बिजली गिरने, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में गिरावट के बाद फिर से उछाल

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। लेकिन शुक्रवार से तापमान में फिर से 4-6 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मानसून की संभावित दस्तक 13 से 15 जून के बीच

केरल में समय से 10 दिन पहले मानसून की दस्तक के बाद, उत्तर प्रदेश में मानसून के 13 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर मानसून 15-20 जून के बीच आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून की उम्मीद है। इस बार सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं।

अस्थायी राहत के बाद फिर पड़ेगी लू

अभी अगले दो से तीन दिन मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर से लू की लहर प्रदेश को झुलसा सकती है। तेज पछुआ हवाओं के चलते तापमान में फिर से बढ़ोतरी का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

Hindi News / Moradabad / UP Rain Alert: यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो