जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना शाम 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। महिला का नाम पूजा मौर्य और बेटी का नाम पल्लवी मौर्य है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मौके पर पहुंची एसपी गुरुकरन सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी और एफएसलएल की टीम मामले की जांच कर रही है। किसने इन्हें मारा। इसका पता हम लगा रहे हैं। हत्या की क्या वजह है। यह अभी स्पष्ट नहीं है।
दूसरी ओर यह भी जानकारी सामने आई है कि पूजा मौर्य पीली खनती इलाके में रहती थी। उसके पति की मौत होने के बाद वह बेटी पल्लवी के साथ जितेंद्र जरिया नाम के युवक के घर में किराए से रह रही थी। पुलिस शक के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया है।