भय बिन होय न प्रीति- सीएम मोहन यादव
सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भय बिन होय न प्रीति। भय के बिना दोस्ती नहीं हो सकती। समर्थ होना चाहिए। देश जागरूक होना चाहिए। देश के अंदर असुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंधन होना चाहिए। सोने की चिड़िया तो हजारों साल से देश था, लेकिन सोने की चिड़िया से काम नहीं चलता। अब मोदी जी देश को सोने का बाज बना रहे हैं। दुश्मन को पकड़कर लाने के लिए। आगे उन्होंने मोदी ने न केवल देश का स्वरूप बदला है, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है।