‘क्या वे लोग उनके हितों का संरक्षण कर पा रहे हैं’
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं इतना जरूर कहूंगा कि जिन्हें इन्होंने मुसलमान समाज का ठेकेदार बनाना सही समझा है, क्या वे लोग उनके हितों का संरक्षण कर पा रहे हैं। जो लोग आरजेडी के इफ्तार में जा रहे हैं, उनसे भी तो सवाल-जवाब किए जाने चाहिए, कि उन्होंने मुस्लिमों के लिए क्या किया है?
राष्ट्रीय जनता दल पर बोला हमला
चिराग पासवान ने आगे कहा कि इन लोगों ने लंबे समय तक शासन किया, क्या मुस्लिमों की स्थिति में सुधार आया। इन लोगों ने क्या क्या काम किया। हमारे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान ने बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने को लेकर अपनी पार्टी तक को समाप्त कर दिया था, उस समय आरजेडी जैसी पार्टियों ने क्या किया था। आपराधिक घटनाओं पर जताई चिंता
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जो चिंता की बात है। इस बात को बिहार सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया है। मैं केंद्र सरकार का जरूर हिस्सा हूं, लेकिन राज्य सरकार में भी सहयोगी होने के नाते मैंने समय-समय पर इन मुद्दों पर आवाज उठाई है।