जिल्हिज्जा का चांद दिखा (Eid moon sighting 2025)
भारत में चांद पर केंद्रित इस्लामी कैलेंडर का बारहवें और अंतिम महीने जिल्हिज्जा का चांद बुधवार शाम को दिखने के साथ ही शुरू हो गया है। इसलिए हिंदुस्तान में ईदुल जुहा का तीन दिवसीय त्योहार 7 जून को शुरू होगा। इस बार भारत में ईद की तारीख की पुष्टि दिल्ली की जामा मस्जिद से हुई, जहां नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने चांद देखे जाने के बाद 7 जून की तिथि की घोषणा की।ईद-उल-अज़हा का महत्व (Eid celebration India 2025)
पैगंबर हज़रत इब्राहीम और उनके बेटे हज़रत इस्माईल की अल्लाह के प्रति आज्ञाकारिता और बलिदान की याद में मनाया जाने वाला ईद-उल-अज़हा मुसलमानों के लिए श्रद्धा, समाज सेवा और परस्पर सहयोग का सबसे बड़ा प्रतीक है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के आख़िरी महीने जिल्हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है, जब मक्का में हज अपने चरम पर होता है।समाज और परंपरा से जुड़ा महापर्व
ईद-उल-अज़हा केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं, यह मुसलमानों के लिए जीवन में त्याग और आज्ञाकारिता के वास्तविक मायनों को जीने का अवसर है। इस दिन दुनिया भर के मुसलमान सुबह जल्दी नमाज़ अदा करते हैं।उसके बाद ईद मनाई जाती है।