scriptपूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार | Former Chief Minister Vijay Rupani DNA matches last rites performed in Rajkot | Patrika News
राष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच हो गया है। अब तक 31 शवों की पहचान हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य शवों की पहचान करने में जुटी हुई है।

अहमदाबादJun 15, 2025 / 01:54 pm

Pushpankar Piyush

अहमदाबाद विमान हादसे (ahmedabad plane crash) में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (EX CM Vijay Rupani) का DNA मैच हो गया है। आज उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा। राजकोट (Rajkot) में उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 279 पहुंच गया है। कुल 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 31 के मैच कर गए हैं। 20 शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही, उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र भी सौंपा जा रहा है।

संबंधित खबरें

170 ताबूत बनाने के दिए निर्देश

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि एंबुलेंस के जरिए शवों को उनके गृहनगर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें गठित की गई हैं। जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में है। उन्होंने कहा कि 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि आज हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों में से 11 के परिजन अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने के ऑर्डर दिए गए हैं। 100 ताबूत वरोडरा से अहमदाबाद लाए गए हैं। बाकी के ताबूत बनाने का काम जारी है।
यह भी पढ़ें
Ahmedabad Plane Crash: 248 शवों की हुई शिनाख्त, 170 ताबूतों का ऑर्डर, पायलट की आखिरी कॉल ने फिर रुलाया

अस्पताल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा कि 250 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की टीम दिन-रात लगी हुई है। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई। डॉ. जोशी ने बताया कि कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उनकी पहचान मुश्किल हो गई। DNA से शवों की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है।
वहीं, अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने यात्रियों के परिजनों की सुविधा के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की है और 10 संपर्क नंबर भी जारी किए हैं: 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771 और 9429916875।

Hindi News / National News / पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

ट्रेंडिंग वीडियो