Red Alert: बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, इन जिलों में गिरे ओले
Bihar Red Alert: मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तेज आंधी- बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Red Alert: बिहार में मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में मेघ गर्जन, वज्रपात और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, कैमूर, पटना, और रोहतास में अगले कुछ घंटों में 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तेज आंधी- बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के ज्यादातर जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ मेघगर्जन और बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश के 4 जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। भागलपुर और गोपालगंज में भी बारिश हुई। वहीं बगहा में तेज आंधी चली और बारिश हुई। इसके अलावा बगहा में ओले भी गिरे। इसके अलावा पटना, नालंदा, अररिया और बक्सर में बादल छाए रहे और तेज आंधी चली।
पिछले 24 घंटे का तापमान
बिहार में पिछले 24 घंटों में बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 23-25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा। इसके अलावा बिहार में सबसे अधिक तापमान खगड़िया में दर्ज किया गया। खगड़िया में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार में शुक्रवार तक आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश की घटनाओं में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। नालंदा जिले में सबसे अधिक मौत हुई है। यहां पर 23 लोगों की मौत हुई है।
Hindi News / National News / Red Alert: बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, इन जिलों में गिरे ओले