scriptMonsoon In India: भारत में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, केरल में झमाझम बारिश शुरू | Monsoon in India: IMD says Southwest Monsoon has set in over Kerala today, 8 days before normal date | Patrika News
राष्ट्रीय

Monsoon In India: भारत में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, केरल में झमाझम बारिश शुरू

Monsoon In India: भारत में आज मानसून ने दस्तक दे दी है और खास बात यह है कि तय समय से पहले ही देश में मानसून आ गया है।

भारतMay 24, 2025 / 02:09 pm

Tanay Mishra

Kerala rains

Kerala rains (Photo – ANI)

देशभर में मानूसन का इंतज़ार हो रहा था और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है। भारत में मानसून (Monsoon In India) ने दस्तक दे दी है। आज, शनिवार, 24 मई को केरल (Kerala) में मानसून पहुंच गया है, जिसकी जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल में झमाझम बारिश शुरू हो गई है और गर्मी से परेशान लोगों ने सुकून की सांस ली है।

संबंधित खबरें

तय समय से पहले दी मानसून ने दस्तक

मौसम विभाग ने बताया कि सामान्यतौर पर केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है। हालांकि आज, 24 मई को ही पहुंचकर मानसून ने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है।

टूटा 16 साल का रिकॉर्ड

मानसून के 2025 में तय समय से 8 दिन पहले दस्तक देने से 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2009 में मानसून ने तय समय से 9 दिन पहले यानी कि 23 मई को ही दस्तक दे दी थी।

रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने केरल में कई जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में केरल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और तेज़ आंधी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

अन्य राज्यों में भी समय से पहले दस्तक दे सकता है मानूसन

भारत में हर साल मानसून, केरल में ही सबसे पहले दस्तक देता है। इस बार तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में मानसून के आने से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अन्य राज्यों में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

Hindi News / National News / Monsoon In India: भारत में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, केरल में झमाझम बारिश शुरू

ट्रेंडिंग वीडियो