scriptकौन हैं लीना गांधी तिवारी? 703 करोड़ में खरीदा घर, हैं 32,500 करोड़ की मालकिन | most expensive house sold in Mumbai, Leena Gandhi bought it for Rs 703 crore | Patrika News
राष्ट्रीय

कौन हैं लीना गांधी तिवारी? 703 करोड़ में खरीदा घर, हैं 32,500 करोड़ की मालकिन

फार्मा कंपनी यूएसवी की मालकिन लीना गांधी तिवारी ने मुंबई के वर्ली में समुद्र किनारे बने सुपर लक्जरी अपार्टमेंट कुल 703 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

भारतMay 31, 2025 / 09:13 am

Shaitan Prajapat

यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना गांधी

India Most Expensive House Sold in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लक्जरी रियल एस्टेट में अब तक का सबसे महंगा रेजिडेंशियल डुप्लेक्स सौदा हुआ है। यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी ने वर्ली सी फेस में समुद्र किनारे बने दो डुप्लेक्स खरीदे हैं। इनकी कीमत 639 करोड़ रुपए है। इसमें स्टॉम्प ड्यूटी और जीएसटी का अतिरिक्त खर्चा जोड़ दिया जाए तो यह सौदा 703 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। ये दोनों डुप्लेक्स फ्लैट्स वर्ली सी फेस पर बनी नई एक 40 मंजिला इमारत नमन जाना की 32वीं से 35वीं मंजिल तक स्थित हैं। इनका कुल क्षेत्रफल 22,572 वर्ग फुट है। इस हिसाब से देखा जाए तो यह कीमत 2.83 रुपए प्रति वर्ग फुट होती है। यह देश में फ्लैट की अब तक की सबसे अधिक प्रति वर्ग फुट कीमत है।

संबंधित खबरें

जानिए फ्लैट्स की ​खासियत

इन फ्लैट्स से अरब सागर का बेहतरीन नजारा और मुंबई के मशहूर ‘गोल्डन गेट’ ब्रिज का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में यहां खंडाला जैसी धुंध भी नजर आती है। खास बात है कि सामने समुद्र और ब्रिज होने के कारण नई इमारत नहीं बनेगी और यह नजारे हमेशा सुरक्षित रहेंगे।

कौन है लीना गांधी तिवारी

पद : भारत की जानी-मानी दवा कंपनी यूएसवी प्राइवेट लिमिडेट की चेयरपर्सन।
दौलत: 32,500 करोड़ रुपए (फोब्र्स 2025 के मुताबिक)
विरासत : कंपनी के संस्थापक विठ्ठल बालकृष्ण गांधी की पोती
परिवार : पति प्रशांत तिवारी (आइआइटी और कॉर्नेल पढ़े), कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर
कंपनी बोर्ड : बेटी अनीशा गांधी तिवारी और बेटा विलास तिवारी भी कंपनी बोर्ड में शामिल
यह भी पढ़ें

सरकार का नहीं होता था दखल, ‘कांग्रेस’ के समय में मैंने की थी 3 सर्जिकल स्ट्राइक: रिटायर्ड मेजर जनरल का दावा


वर्ली अमीरों की नई पसंद

वर्ली इलाके में देश के कई अमीरों के घर हैं। उदय कोटक (बैंकर) ने पूरी समुंदर किनारे की बिल्डिंग 2.90 लाख रुपए/वर्ग फुट के हिसाब से 400 करोड़ रुपए से अधिक में खरीदी थी। इसी तरह तन्या दुबाश (गोदरेज परिवार) ने भी नमन जाना में 225 करोड़ का डुप्लेक्स लिया है। नेराव पारेख (बान्र्स्ले फुटबॉल क्लब चेयरमैन) और उनकी मां ने भी इसी इलाके में 170 करोड़ रुपए में फ्लैट्स खरीदे। मेट्रो ब्रांड्स के प्रमोटर्स ने लोअर परेल में 405 करोड़ रुपए का फ्लैट लिया।

Hindi News / National News / कौन हैं लीना गांधी तिवारी? 703 करोड़ में खरीदा घर, हैं 32,500 करोड़ की मालकिन

ट्रेंडिंग वीडियो