scriptसुधरने का नाम नहीं ले रहा पाकिस्तान, लगातार आठवें दिन तोड़ा सीजफायर | Pakistan again fired on Line of Control, alert army gave strong reply | Patrika News
राष्ट्रीय

सुधरने का नाम नहीं ले रहा पाकिस्तान, लगातार आठवें दिन तोड़ा सीजफायर

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। पाक सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंगी की है।

जम्मूMay 02, 2025 / 11:29 am

Shaitan Prajapat

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंगी की है। भारतीय सेना के मुताबिक एक-दो मई की रात के दौरान, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से गोलीबारी की गई।

कुपवाड़ा सहित इन पांच जगह की गोलीबारी

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में यह गोलीबारी की है। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की। वहीं भारतीय सेना के जवानों ने संयमित लेकिन सटीक तरीके से फायरिंग का जवाब दिया। यह लगातार आठवां दिन है जब पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की गई है। पाकिस्तानी सेना बीते शुक्रवार से नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रही है।

अमेरिका ने फिर किया भारत का समर्थन

इस बीच अमेरिका ने भारत के साथ होने की बात कही है। अमेरिका ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री ने कहा है, अमेरिका भारत के साथ एकजुटता में खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है।
यह भी पढ़ें

Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने बैसरन के अलावा इन 3 जगहों की रेकी, NIA की जांच में चार बड़े खुलासे


पहलगाम हमले में गई थी 26 लोगों की जान

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम तरीके से हत्या की थी। इसके बाद से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। वहीं इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर बातचीत की। इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा हुई। अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस चर्चा में भारत ने अमेरिका को बताया है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग दे रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मासूम नागरिकों की जान जाने पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Hindi News / National News / सुधरने का नाम नहीं ले रहा पाकिस्तान, लगातार आठवें दिन तोड़ा सीजफायर

ट्रेंडिंग वीडियो