रेवंत रेड्डी बोले: “मोदी एक अमान्य नोट की तरह हैं”
इससे पहले जय हिंद यात्रा में रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को “एक अमान्य हजार के नोट जैसा” बताया और कहा कि देश को राहुल गांधी जैसे नेता की जरूरत है जो पाकिस्तान को जवाब दे सके। उन्होंने पीएम से सवाल किया कि “ऑपरेशन सिंदूर में कितने राफेल मारे गए ?”“क्या सेना का अपमान करेंगे मुख्यमंत्री ?”
भाजपा ने रेवंत रेड्डी से सवाल किया कि क्या उन्हें भारतीय सेनाओं के बलिदान पर विश्वास नहीं है? उन्होंने कहा कि “जब ओवैसी जैसे नेता भी पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हैं, तब रेवंत दुश्मन देश की भाषा क्यों बोलते हैं?” भाजपा प्रवक्ता एनवी सुभाष ने सीधा हमला करते हुए कहा: “रेवंत रेड्डी को राष्ट्र की एकता से ज्यादा मिस वर्ल्ड के साथ फ्रंट पेज पर आना पसंद है। क्या यही राष्ट्रीय नेतृत्व है?”राहुल और सोनिया को खुश करने के चक्कर में सेनाओं का अपमान कर रहे
उन्होंने रेड्डी के बयान को “विचित्र, गैर-जिम्मेदाराना और भारत विरोधी स्वरूप” बताया और आरोप लगाया कि वे राहुल और सोनिया गांधी को खुश करने के चक्कर में देश की सशस्त्र सेनाओं का अपमान कर रहे हैं।सियासी युद्ध रेखाएं खिंचीं
भाजपा: “रेवंत रेड्डी पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं।”कांग्रेस: “रेवंत ने मोदी की असफलताओं को उजागर किया, व्यक्तिगत हमले करके बीजेपी घबरा गई है।”
उधर AIADMK, JDU और अन्य दल: फिलहाल इस पर चुप, लेकिन बीजेपी चाहती है कि विपक्ष रेवंत से दूरी बनाए।
फॉलोअप : क्या संसद में यह मुद्दा उठेगा ?
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी आने वाले मॉनसून सत्र में रेवंत रेड्डी के बयान को लेकर अधिकारिक निंदा प्रस्ताव ला सकती है।टेक्नीकल फॉलोअप: सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े “रेड जोन एरियल स्ट्राइक” फुटेज जारी हो सकते हैं, जो विपक्ष के सवालों का करारा जवाब बनेंगे।