तेजस्वी यादव ने शेयर किया वीडियो
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया। तेजस्वी ने लिखा- “बिहार की स्थिति तालिबान से भी बदतर है। गया में रेप पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया। 20 साल के भ्रष्ट एनडीए शासन के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने और न्याय दिलाने में असमर्थ है। नतीजतन, लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं।
पुलिस ने डॉक्टर को कराया मुक्त
दरअसल, दबंगों द्वारा डॉक्टर की पिटाई की जा रही थी। वहीं उसकी भांजी ने इसे देख लिया और पुलिसकर्मियों को घटना की पूरी बात बताई। बच्ची की बात सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को देखकर दबंग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पेड़ से बंधे डॉक्टर को पुलिस ने मुक्त कराया और अस्पताल में भर्ती कराया।
आरोपियों की तलाश जारी
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मामले में पुलिस ने कहा कि घायल डॉक्टर को गया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दबंग केस वापस लेने का बना रहे दबाव
रेप पीड़िता की मां ने बताया कि चार साल पहले तीन लोगों ने उसकी बेटी के साथ रेप किया था। इस मामले में अभी तक केस चल रहा है। घटना में एक आरोपी पकड़ा गया, लेकिन अन्य सभी फरार है। इस मामले में 30 मई को गवाही भी होनी थी। पीड़ित मां ने बताया कि घटना के बाद से ही दबंग केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।