scriptपूर्व विधायक का बेटा बना चेन स्नेचर, पकड़े जाने पर बोला- ‘गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करता था’ | Former MLA Vijender Singh Chandrawat son become chain snatcher after caught said used to fulfill girlfriend's expensive hobbies see video | Patrika News
नीमच

पूर्व विधायक का बेटा बना चेन स्नेचर, पकड़े जाने पर बोला- ‘गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करता था’

Chain Snatcher : पूर्व विधायक का बेटा बना चेन स्नेचर। गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी। घर से भागकर आया प्रद्युम्न, अहमदाबाद में कर रहा था 15 हजर की नौकरी। बोला- इतने पैसों में गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे नहीं कर पाता था। CCTV कैमरे में महिला की चेन झपटते कैद हुआ।

नीमचFeb 01, 2025 / 02:43 pm

Faiz

Chain Snatcher
Chain Snatcher : एक मशहूर शेर आपने सुना होगा- ‘मोहब्बत इंसान को क्या से क्या बना देती है, किसी को मजनू तो किसी को दीवाना बना देती है..’। हालांकि, पत्रिका.कॉम इन शब्दों को सत्यापित नहीं करता। ये सिर्फ शायरी मात्र के लिए है। लेकिन, मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक का बेटा प्यार में पड़कर इन सारी शेरो-शायरियों से उलट चोर बन गया। चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार नीमच निवासी आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो अपनी सैलरी में गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे नहीं कर पाता था। ऐसे में उसने महिलाओं के गले से चेन झपटना शुरु कर दिया।
इश्कबाज चोर का नाम प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत बताया जा रहा है। आरोपी नीमच जिले के अंतर्गत आने वाली मनासा विधानसभा से पूर्व विधायक और भाजपा नेता विजेंद्र सिंह चंद्रावत का बेटा है। बता दें कि, हाल ही में प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत ने गुजरात राज्य के अहमदाबाद में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की और अब उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के पिता मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक रहे हैं।

CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी

बता दें कि, गुजरात के अहमदाबाद शहर में बीती 25 जनवरी 2025 की देर शाम एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत घाटलोदिया थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू की। इस दौरान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराए गए। उन्हीं में से एक सीसीटीवी में आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गया। सामने आए सीसीटीवी में साफतौर पर दिखाई दिया कि राह चलती महिला के पीछे से आए शख्स ने मौका पाकर गले से चेन खींची। छीनाझपटी में महिला बुरी तरह से जमी पर गिर पड़ी। ये नजारा जब कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने देखा तो उन्होंने चोर के पीछे दौड़ भी लगाई। लेकिन, आरोपी भागने में कामियाब रहा।
यह भी पढ़ें- MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 01 फरवरी के सभी ताजा समाचार

गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने शुरु की चोरी

Chain Snatcher
हालांकि, पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से सोने की चेन भी जब्त कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत बताया। आरोपी ने बताया कि, वो घर से भागकर आया है। अहमदाबाद में 15 हज़ार रुपए महीने की नौकरी कर रहा है। यही उसे एक लड़की से प्यार हो गया, लेकिन उसके खर्चे काफी ज्यादा हैं और उसकी सैलरी बेहद कम। आरोपी ने बताया कि उसकी सैलरी सिर्फ 15 हजार है, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा था। इन्हीं को पूरा करने के लिए उसने इन वारदातों को अंजाम देना शुरु कर दिया।

सिंधिया के करीबी हैं भाजपा नेता

पूर्व विधायक और भाजपा नेता विजेंद्र सिंह साल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं। वह 2008 में मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। तब वे कांग्रेस में थे और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बाद में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Hindi News / Neemuch / पूर्व विधायक का बेटा बना चेन स्नेचर, पकड़े जाने पर बोला- ‘गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करता था’

ट्रेंडिंग वीडियो