scriptदो दिन बाद खोलूंगा पोल…बेटी की शादी के अगले ही दिन केजरीवाल पर भाजपाई मंत्री का हमला | Arvind Kejriwal Daughter wedding CM Rekha Gupta minister Manjinder Singh Sirsa attacked AAP | Patrika News
नई दिल्ली

दो दिन बाद खोलूंगा पोल…बेटी की शादी के अगले ही दिन केजरीवाल पर भाजपाई मंत्री का हमला

Manjinder Singh Sirsa: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी 19 अप्रैल को संपन्न हुई थी। इसके अगले दिन यानी 19 अप्रैल को दिल्ली की रेखा सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनकी पोल खोलने की बात कही है।

नई दिल्लीApr 19, 2025 / 09:42 pm

Vishnu Bajpai

Manjinder Singh Sirsa: दो दिन बाद खोलूंगा पोल…बेटी की शादी के अगले ही दिन केजरीवाल पर भाजपाई मंत्री का हमला

Manjinder Singh Sirsa: दो दिन बाद खोलूंगा पोल…बेटी की शादी के अगले ही दिन केजरीवाल पर भाजपाई मंत्री का हमला

Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने अपने कॉलेज फ्रेंड संभव जैन से की है। 18 अप्रैल को सादगी भरे अंदाज में गुपचुप तरीके से दिल्ली के फाइव स्टार होटल में शादी समारोह आयोजित किया गया। इसमें अरविंद केजरीवाल के नजदीकी लोग शामिल हुए। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। दूसरी ओर 19 अप्रैल को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए दो दिन बाद उनकी पोल खोलने की बात कही है। मनजिंदर सिंह सिरसा के इस बयान से दिल्ली की सियासत गरमा गई है।
दरअसल, दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में पर्यावण समेत अन्य विभागों में बड़ा घोटाला सामने आया है। शनिवार को मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घोटाले का खुलासा टालते हुए कहा कि वह एक-दो दिन में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान पूरे दस्तावेजों के साथ अरविंद केजरीवाल के घोटाले का विवरण सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह खुलासा केजरीवाल की राजनीति की नींव हिला देगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल की पोल खोलने का दावा

शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि घोटाले से जुड़े तथ्यों को टीवी या मीडिया के माध्यम से अभी साझा नहीं करेंगे, बल्कि प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पूरे सबूतों के साथ जनता के सामने लाएंगे। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम ही घोटाले करना है और इसी में वे माहिर हैं। इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उन बयानों का खंडन भी किया। जिसमें उन्होंने भाजपा पर जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें

कॉलेज में देखते ही केजरीवाल की बेटी हर्षिता को दिल दे बैठे संभव जैन, 24 घंटे में सगाई और शादी

सिरसा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि नैरेटिव सेट करने से सच्चाई नहीं बदलती। केजरीवाल का 70 सीटें जीतने का दावा गलत साबित हुआ और दिल्ली की जनता अब उन्हें बेईमान कहने लगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की गलियों में अब लोग खुद ही “केजरीवाल बेईमान है” जैसे नारे लगा रहे हैं, यह किसी पार्टी द्वारा प्रायोजित नहीं है बल्कि जनता की आवाज़ है। सिरसा का कहना है कि केजरीवाल की छवि अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है और जनता अब सच्चाई जान चुकी है।

धर्म या जाति के आधार पर नहीं बनता कानून

प्रदूषण पर अपनी सख्ती दिखाते हुए सिरसा ने बताया कि दिल्ली में जो प्रतिष्ठान खुलेआम प्रदूषण फैला रहे हैं। उन्हें 24 घंटे के भीतर बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून धर्म या जाति के आधार पर नहीं चलता और जो उसका उल्लंघन करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खास तौर पर आवासीय क्षेत्रों में चल रहे अवैध धंधे जैसे कि मुर्गे की दुकानें, कच्चे मांस की बिक्री, ढाबे, और जीन्स मार्केट की निर्माण इकाइयों को हटाने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें

योगी जी मदद करो; दिल्ली के लोगों ने घरों के बाहर फिर लगाए पलायन के पोस्टर, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- जनता…

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम उपायुक्त को निर्देश दिए गए हैं और एक टास्क फोर्स भी गठित की गई है, जो जमीनी स्तर पर काम करेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में एक प्रयास है। सिरसा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल अब घुसपैठियों के नियंत्रण में है और हिंदू वहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति ने राज्य की हालत खराब कर दी है। उन्होंने दावा किया कि जब तक उनका शासन रहेगा। बंगाल में असुरक्षा और अव्यवस्था बनी रहेगी।

Hindi News / New Delhi / दो दिन बाद खोलूंगा पोल…बेटी की शादी के अगले ही दिन केजरीवाल पर भाजपाई मंत्री का हमला

ट्रेंडिंग वीडियो