Rain Alert:
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 13 और 14 मार्च को बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जबकि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में 15 मार्च को मौसम की फुहारे पड़ सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को पूर्वी यूपी की जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर बाद 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।
Aja ka mausam 12 march: यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान
यूपी में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है मंगलवार को यूपी का झांसी सबसे गर्म शहर रहा यहां पर तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो झांसी में सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहा। यूपी में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38. 7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ 13 और 14 मार्च को बारिश के आसार
मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर,
गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर,
मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद सहित आसपास की क्षेत्र में मेघ गर्जन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।