सतना से छिनी एक और पहचान; मैहर जिले की हुई टाइगर सफारी
जिला विभाजन के बाद अब वन मंडल भी बंटा सतना. सतना जिले को विभाजित कर मैहर को अलग जिला बनाने के बाद भी मैहर वनमंडल अभी तक सतना वन मंडल के अंतर्गत ही आता था। राज्य शासन ने 7 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर सतना मंडल से अलग करते हुए नया मैहर वन मंडल गठित […]


सतना से छिनी एक और पहचान; मैहर जिले की हुई टाइगर सफारी
जिला विभाजन के बाद अब वन मंडल भी बंटा सतना. सतना जिले को विभाजित कर मैहर को अलग जिला बनाने के बाद भी मैहर वनमंडल अभी तक सतना वन मंडल के अंतर्गत ही आता था। राज्य शासन ने 7 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर सतना मंडल से अलग करते हुए नया मैहर वन मंडल गठित कर दिया है। नए मैहर वन मंडल का मुख्यालय भी मैहर होगा। इसके साथ ही मैहर वन मंडल कार्यालय प्रारंभ करने के लिए वन मंडलाधिकारी के एक पद सहित 24 नए पद भी स्वीकृत किए हैं। वन मंडलाधिकारी का पद भारतीय वन सेवा संवर्ग का स्वीकृत किया गया है।
ऐसे होगी मैहर वन मंडल की प्रशासनिक संरचना
वन मंडल मुख्यालय मैहर होगा। दो उप वन मंडल मुख्यालय मैहर और व्हाइट टाइगर सफारी बनाए गए हैं। मुख्यालय मैहर होगा। वन परिक्षेत्र मुख्यालय मैहर, अमरपाटन, मुकुन्दपुर होंगे। मैहर वन परिक्षेत्र में अमदरा, भदनपुर और मैहर उप वनपरिक्षेत्र होंगे जिसमें 20 बीट होंगी और इसका क्षेत्रफल 31523 हेक्टेयर होगा। अमरपाटन परिक्षेत्र में अमरपाटन, गोरसरी और रामगढ़ उप वन परिक्षेत्र होंगे। इसमें 13 बीट होंगी और इसका क्षेत्रफल 18779 हेक्टेयर होगा। मुकुन्दपुर परिक्षेत्र में मुकुन्दपुर, जिगना और रामगढ़ उप वन परिक्षेत्र होंगे जिसमें 15 बीट होंगी और क्षेत्रफल 10537 हेक्टेयर होगा।
सतना से 160 पद मैहर मंडल में जाएंगे
उप वन मंडलाधिकारी के 2 पद, वन क्षेत्रपाल 6, उप वनक्षेत्रपाल 5, वनपाल 18, वनरक्षक 60, मुख्य लिपिक 1, लेखापाल 1, सहायक ग्रेड 2 का 1 पद, सहायक ग्रेड 3 के 3 पद, पशुचिकित्सक 1, सहायक पशु चिकित्सक 1, अनुसंधान सहायक 1, जीव विज्ञानी 1, प्रयोगशाला सहायक 1, वाहन चालक 2, चतुर्थ श्रेणी 2, संविदा 26, स्थायी कर्मी 27 और दफ्तरी का 1 पद सतना वन मंडल से मैहर वन मंडल में अंतरित होगा।
अब यह बचा सतना वन मंडल में
सतना मंडल में अब सतना और चित्रकूट उप वनमंडल बचे हैं। सतना उप वनमंडल में सतना, ङ्क्षसहपुर, उचेहरा और चित्रकूट उप वनमंडल में नागौद, चित्रकूट, बरौंधा और मझगवां रहेंगे। सतना वनमंडल में अब 1,65,834 हेक्टेयर एरिया बचा है।
व्हाइट टाइगर सफारी को उप वनमंडल दर्जा
व्हाइट टाइगर सफारी और चिडिय़ाघर मुकुन्दपुर को उप वनमंडल का दर्जा दिया गया है। यहां निदेशक मौजूद रहेंगे। मैहर विभाजन के बाद भी व्हाइट टाइगर सफारी सतना वनमंडल के अंतर्गत आती थी। लिहाजा जिला विभाजन के बाद भी इसे सतना की कैफियत में देखा जाता था। लेकिन मैहर वन मंडल गठित हो जाने के बाद मुकुंदपुर सफारी अब पूरी तरह से मैहर जिले के अंतर्गत आ गई है।
मैहर वन मंडल में ये नए पद स्वीकृत
नए गठित मैहर वन मंडल के लिए डीएफओ का एक पद, उप वन क्षेत्रपाल के 4 पद, वन रक्षकों के 6 पद, शीघ्र लेखक 1, मानचित्रकार 1, लेखापाल 1, सहायक ग्रेड 2 के 2 पद, सहायक ग्रेड 3 के 9 पद स्वीकृत किए गए हैं।
Hindi News / सतना से छिनी एक और पहचान; मैहर जिले की हुई टाइगर सफारी