पाली शहर में महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में गीत गाती महिलाएं।
Mahavir Jayanti 2025 : पाली। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन युवा संगठन की ओर से गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर की शोभायात्रा में अहिंसा परमोधर्म, संयमित रहने, बालिका शिक्षा ,पानी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, जीव दया की झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। शहर में 50 स्थान पर जैन युवा मंडलों व शहरवासियों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा बागर मोहल्ला स्थित श्रीसंघ सभा भवन से शुरू होकर विभिन्नमार्गाों से होते हुए अणुव्रत नगर मैदान पहुंची। वहां महावीर प्रसादी का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा में बैंड वादन की प्रस्तुति देती बालिकाएं व शामिल जैन समाज के लोग।
इन्होंने निभाई जिम्मेदारी
बैण्ड बाजों, ढोल व डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में युवा जयकारे लगाते व नाचते चले। संगठन के पूर्व अध्यक्ष विनय बंब ने बताया कि संगठन अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा, सचिव अशोक तलेसरा, शोभायात्रा संयोजक दर्पण मुथा, धर्मेश लोढ़ा ने सहयोग किया। शोभायात्रा में राकेश बोहरा, हिमांशु तलेसरा, प्रफुल्ल कवाड, अमन सांड, उमेश जैन, अल्पेश डागा, मीत कांकरिया, हितेश जैन, मनन कांकरिया ने सहयोग किया। महाप्रसादी में संयोजक निर्मल बालिया, मनीष बाफना, निलेश सुराणा, मुकेश ओस्तवाल, हितेश बरडिया, राकेश बोहरा, नरेश मेहता, विकास बुबकिया, गौतम गोगड़, राकेश कुंडलिया, अरविंद नाहटा ने व्यवस्था संभाली।
ये रही व्यवस्थाएं
4 दिवसीय महोत्सव 550 कार्यकर्ता जुड़े 35 प्रभारी व पदाधिकारियों ने किया नेतृत्व 70 टीम का बनाकर कराए गए आयोजन 300 से ज्यादा युवा संगठन व 115 महिला विंग के सदस्य सहित 80 सदस्य जूनियर विंग व 60 बालिका विंग सदस्यों ने किया सहयोग
30 कार्यक्रमों की बनाई गई थी रुपरेखा
इन्होंने स्वीकार किया आतिथ्य
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, पूर्व विधायक ज्ञानचंद परख, श्रीसंघसभाध्यक्ष रमेश चंद्र मरलेचा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, मांगीलाल गांधी, केवलचन्द गोलेच्छा, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील भंडारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रवीण कोठारी आदि।
Hindi News / Pali / Mahavir Jayanti 2025 : प्रभु महावीर के भक्तों ने दिया जियो और जीने दो संदेश