पहली कार्रवाई में पुलिस ने रायो का वास के रामेश्वर प्रसाद (32) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3.825 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वह सेवाड़ी का रहने वाला है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सेवाड़ी के विनोद कुमार उर्फ बाबू (43) को पकड़ा गया। उसके पास से 955 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह कार्रवाई एसपी चुन्नीलाल के निर्देश और आईजी जोधपुर रेंज के आदेश पर की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी परबतसिंह ने किया। टीम में एएसआई महेंद्र सिंह, गणपतसिंह, कमल कुमार मीणा, कांस्टेबल नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, विक्रम सिंह और शंकर देशवाल शामिल थे। दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सात ग्राम एमडी (ड्रग्स) बरामद, आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज
सोजत। शिवपुरा थाना क्षेत्र के धुरासनी ग्राम मार्ग पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने गश्त के दौरान सात ग्राम एमडी (ड्रग्स) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। थानाधिकारी देवेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि गश्त के दौरान धुरासनी मार्ग पर पैदल जा रहे धुरासनी निवासी राजूराम जाट के कब्जे से सात ग्राम एमडी (ड्रग्स) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच सोजतरोड़ थानाधिकारी जब्बरसिंह राजपुरोहित कर रहे हैं।
अवैध अफीम दूध प्रकरण का आरोपी रिमांड पर
सोजत। सिरीयारी थाना क्षेत्र के गुड़ा केसरसिंह ग्राम में दबिश देकर एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध रूप से छुपाकर रखा दो किलो तीन सौ ग्राम अफीम का दूध जप्त करने के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जिसे चार दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। इस प्रकरण की जांच कर रहे शिवपुरा थानाधिकारी देवेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को सिरीयारी थानाधिकारी अशोकसिंह चारण ने बेरा गुंदिया स्थित गुड़ा केसरसिंह ग्राम के बेरे पर दबिश देकर अवैध रूप से छुपाकर रखा दो किलो तीन सौ ग्राम अफीम का दूध बरामद कर आरोपी बेरा गुंदियागुड़ा केसरसिंह निवासी धन्नाराम सीरवी को गिरफ्तार किया था। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश करने पर चार दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।