Bihar weather: बिहार में बारिश पर लगा ब्रेक, उमस और गर्मी से लोग हुए परेशान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Bihar weather बिहार में उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार (12 जुलाई) को बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन, रविवार को भी झमाझम बारिश नहीं होगी।
Bihar weather बिहार के अधिकांश जिलों में मानसून के बेअसर रहने के कारण यहां पर लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस और गर्मी के साथ ही दिन गुजारना पड़ेगा। हालांकि कि कुछ शहरों में बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भागलपुर को छोड़कर पूरे बिहार में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही है। दिन में धूप और बादलों के बीच आवाजाही चलती रहेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। लेकिन, अच्छी बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। मौसम विभाग की ओर से आज किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उमस भरी गर्मी के साथ ही लोगों को आज अपना दिन गुजारना पड़ेगा।
कैसा रहा आपके शहर का तापमान
जिला
तापमान
पटना
34.5
मोतिहारी
36.0
दरभंगा
35.6
छपरा
34.4
मुजफ्फरपुर
33.8
नालंदा
33.8
शेखपुरा
35.5
रोहतास
32.2
गया
32.0
भागलपुर
31.2
बांका
30.8
औरंगाबाद
37.4
कब होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 12 से16 जुलाई के बीच बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि झमाझम बारिश की संभावना कम है। 15 और 16 जुलाई के बाद बारिश पर एक बार फिर से ब्रेक लग सकता है। कुछ जगहों पर जहां बारिश होगी वहां हल्की बारिश होगी। बिहार के अधिकांश जिला में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास। सुबह में आद्रता 80 से 90 प्रतिशत और दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन 12 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने का अनुमान है।
कहां कितनी हुई बारिश
जिला
बारिश (मिमी में)
औरंगाबाद
54,4
भभुआ
74.8
गया
33.4
रोहतास
34.8
नवादा
27.2
बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो प्रेशर एरिया
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बन सकता है। इसके साथ ही ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। ऐसा होने से नमी युक्त पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा। इसके कारण मानसून की धाराएं मजबूत होगी। मानसून की धारांएं मजबूत होने से बिहार के दक्षिणी और मध्य जिलों से लेकर उत्तर बिहार तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Hindi News / Patna / Bihar weather: बिहार में बारिश पर लगा ब्रेक, उमस और गर्मी से लोग हुए परेशान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम