scriptउत्तर मध्य रेलवे केंद्रीय अस्पताल में अर्जुन लाल को मिली नई जिंदगी, अम्बिलिकल हर्निया का किया गया ऑपरेशन | Patrika News
प्रयागराज

उत्तर मध्य रेलवे केंद्रीय अस्पताल में अर्जुन लाल को मिली नई जिंदगी, अम्बिलिकल हर्निया का किया गया ऑपरेशन

उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय अस्पताल में एक जटिल ऑपरेशन के माध्यम से सीनियर डीएमओ सर्जरी डॉ. संजय कुमार ने 71 साल के मरीज अर्जुन लाल को नई जिंदगी दी।

प्रयागराजSep 27, 2024 / 06:42 pm

Prateek Pandey

prayagraj news
अर्जुन लाल पिछले 4 साल से बहुत बड़े अम्बिलिकल हर्निया से पीड़ित थे, जिसकी वजह से वह दैनिक दिनचर्या के काम करने में असमर्थ थे। उन्हें मोटापा उच्च रक्त चाप और मधुमेह जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था, जिन्हें मेटाबोलिक सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है।

हर्निया का साइज बहुत बड़ा होना था चुनौती

बड़े आकार का हर्निया होने के कारण मरीज का आत्मविश्वास बहुत कम हो गया था और वह सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में असमर्थ थे। उन्होंने लगभग उम्मीद खो दी थी और अपना जीवन इसी स्थिति में बिताने के लिए तैयार थे। डॉ. संजय कुमार की टीम ने रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के बाद, न्यूनतम चीरा लगाकर इस जटिल मामले का सफल ऑपरेशन किया।
यह भी पढ़ें

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वाराणसी में तिरुपति प्रसादम् को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य

इस ऑपरेशन की खास बात ये थी की हर्निया का साइज बहुत बड़ा होने के कारण पेट की मासपेशियों में बहुत बड़ा गैप था जिसके लिए बहुत ही छोटे चीरे के पेट की दीवारों का मांस की सहायता के पुनः निर्माण किया गया ( Abdominoplasty)। ऑपरेशन के मात्र 3 दिन बाद, मरीज चलने में सक्षम हो गया।

Hindi News / Prayagraj / उत्तर मध्य रेलवे केंद्रीय अस्पताल में अर्जुन लाल को मिली नई जिंदगी, अम्बिलिकल हर्निया का किया गया ऑपरेशन

ट्रेंडिंग वीडियो