scriptराहुल गांधी की मौजूदगी में आपस में भिड़े मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, देखें वीडियो  | Minister Dinesh Pratap Singh and Congress MP Kishori Lal Sharma clashed in the presence of Rahul Gandhi | Patrika News
रायबरेली

राहुल गांधी की मौजूदगी में आपस में भिड़े मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, देखें वीडियो 

LoP Rahul Gandhi in Raebareli: रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और जिलाधिकारी के सामने कलेक्ट्रेट में जमकर बवाल हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा आपस में ही भीड़ गए। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

रायबरेलीApr 30, 2025 / 03:41 pm

Nishant Kumar

Rahul Gandhi
play icon image

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi in Raebareli: मंगलवार यानी 29 अप्रैल 2025 को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। वहां रायबरेली जिला के बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया। बैठक में अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (MLC) दिनेश प्रताप सिंह आपस में भीड़ गए। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच दोनों में जमकर बहस हुई। 

क्या है पूरा मामला ? 

दरअसल, रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह फायर हो गए। सांसद किशोरी लाल ने उधर से बहस का मोर्चा संभाल लिया। मामला ‘दिशा’ के अधिकार क्षेत्र का था। दिनेश सिंह इस बात पर फ़ायर थे कि पहले ये तो पता कर लीजिए कि आपके अधिकार में क्या आता है फिर समीक्षा कीजिए? आपको यही नहीं पता कि आपके अधिकार क्षेत्र में क्या है और आपने यहां मांगे रखनी शुरू कर दी।किशोरी लाल अपनी ओर से तर्क दे रहे थे। इस बीच राहुल गांधी चुप दिखें। वो शायद ये समझने की कोशिश कर रहे थे कि ये हो क्या रहा है?

बीजेपी मंत्री ने राहुल गांधी पर किया तंज 

बैठक के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल पर तंज कसा और कहा कि दिशा की बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी खुद दिशाविहीन दिखे। उन्हें दिशा के बारे में कुछ पता ही नहीं है। वो एक एक्सीडेंटल नेता हैं और एक्सीडेंटल सदन के नेता प्रतिपक्ष। बड़े परिवार में जन्म लेने की वजह से वो सांसद बन गए हैं। बैठक में पीछे से जो लोग सवाल बता रहे थे वही सवाल वो पूछ रहे थे। मैं राहुल गांधी जैसे लोगों से हमेशा लड़ता रहूंगा। 
यह भी पढ़ें

राहुल गांधी ने CM Yogi के मंत्री के साथ की बैठक, बीजेपी नेता ने कहा- पिकनिक मनाने आते हैं

 

बैठक में अन्य जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा 

राहुल गांधी जब रायबरेली कलेक्ट्रेट पहुंचे तो डीएम हर्षिता माधुर और SP यशवीर सिंह ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बैठक में राज्य मंत्री दिनेश सिंह, सालोन विधायक अशोक कोरी, सरेनी विधायक देवेंद्र सिंह, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह हिस्सा लिया। हालांकि, रायबरेली से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। 

Hindi News / Raebareli / राहुल गांधी की मौजूदगी में आपस में भिड़े मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, देखें वीडियो 

ट्रेंडिंग वीडियो