1 April New Rules in Cg: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल होगा सस्ता
छत्तीसगढ़ में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पेट्रोल से लेकर टोल टैक्स और महंगाई भत्ते तक सभी चीजों में नए नियम लागू होंगे। बता दें कि प्रदेश में पेट्रोल एक रुपए सस्ता हो गया है, लेकिन प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ने से सफर अब और भी महंगा होगा। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से 15 रुपए तक होगी। (rules changing from april 1) अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो रहा है। दूसरी ओर, PAN से आधार लिंक नहीं करने पर फाइन लगेगा, जिससे टैक्सपेयर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। (rule change from 1st april) वहीं 1 अप्रैल से राज्य में शराब की कीमतों में कमी आएगी। प्रदेश में शराब की नई दरों की नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरों की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें
1 अप्रैल से बहुत कुछ बदलेगा… कारोबारियों को अब नहीं देना होगा 1 लाख तक ई-वे बिल, टीसीएस और पेट्रोल में भी छूट
1 April New Rules in Cg: छत्तीसगढ़ में होंगे ये नए बदलाव
पेट्रोल सस्ता– राज्य सरकार ने VAT की कटौती की है, इसकी वजह से आज 1 अप्रैल 2025 से लोगों को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1 रुपए सस्ता मिलेगा। 1 अप्रैल से राज्य में शराब (cheap alcohol) की कीमतों में कमी आएगी। DA बढ़ा– राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। जिसका फायदा अप्रैल महीने से मिलेगा। यानी मार्च की सैलरी में ये पैसा जुड़कर आएगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर– राज्य सरकार अपने बजट का 26 हजार 341 करोड़ पूंजीगत व्यय करेगी। यानी सड़कें, ब्रिज, स्कूल-कॉलेज,अस्पताल बनेंगे, ये खर्च आम लोगों की सुविधा पर होगा। ये काम आज (मंगलवार) से ही शुरू होगा।
व्यापारियों के लिए– ई-वे बिल बनवाने के नियम में सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख के सामान पर लागू किया गया है। जो आज 1 अप्रैल से लागू होगा। ई-ऑफिस सिस्टम– आज 1 अप्रैल से जिला और संभाग कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। (new rules from 1 april) कम्प्यूटर पर फाइलें चलेंगी।
40 हजार व्यापारियों की 10 साल से पुरानी VAT और CST की 25 हजार से कम की बकाया राशि माफ की गई है। स्कूलों की टाइमिंग बदलेगी– 2 अप्रैल से स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लगेंगे। दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में बड़ी क्लासेस सुबह 8 से 3 बजे तक लगेंगी।