scriptउद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को BJP ने जारी किया नोटिस, 48 घंटे में जवाब नहीं दिया तो जाएगा पद? जानें पूरा मामला | BJP issued notice to Industry Minister Lakhan Lal Devangan | Patrika News
रायपुर

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को BJP ने जारी किया नोटिस, 48 घंटे में जवाब नहीं दिया तो जाएगा पद? जानें पूरा मामला

BJP Notice to BJP Leader: कोरबा के बागी सभापति नूतन सिंह ठाकुर को उनकी जीत की बधाई देना लखन लाल देवांगन को बहुत महंगा पड़ा। भाजपा ने अपनी ही सरकार में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को इस बधाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है…

रायपुरMar 11, 2025 / 09:58 am

Khyati Parihar

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को BJP ने जारी किया नोटिस, 48 घंटे में जवाब नहीं दिया तो जाएगा पद? जानें पूरा मामला
CG BJP Controversy: साय सरकार में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम सभापति पद पर भाजपा से बागी होकर चुने गए नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देना भारी पड़ गया। भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री देवांगन को नोटिस जारी किया है।

संबंधित खबरें

बता दें कि इससे पहले मंत्री लखनलाल देवांगन ने नूतन सिंह ठाकुर को कोरबा नगर निगम का सभापति चुने जाने पर बधाई दी और इसे भाजपा की जीत बताया था। मंत्री देवांगन ने कहा था कि नूतन सिंह ठाकुर ने नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति चुनाव में विजय हासिल की है। इस जीत पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि हितानंद अग्रवाल पार्टी के घोषित प्रत्याशी थे, लेकिन सभी निर्वाचित पार्षदों ने एकजुट होकर सर्वसमति से नूतन सिंह ठाकुर की जीत सुनिश्चित की है।
यह भी पढ़ें

Politics News: कांग्रेस संगठन में फेरबदल की चर्चा तेज! PCC बैज दिल्ली में हाईकमान को देंगे रिपोर्ट, इस पूर्व MLA पर हो सकती है कार्रवाई

ठाकुर 6 साल के लिए निष्कासित

प्रदेश भाजपा ने अनुशासनहीनता के मामले में कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इसका आदेश सोमवार को पार्टी ने जारी किया।

Hindi News / Raipur / उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को BJP ने जारी किया नोटिस, 48 घंटे में जवाब नहीं दिया तो जाएगा पद? जानें पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो