CG News: कांग्रेस के बयानों पर साय का पलटवार
इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने हो गए हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पिछली सरकार के समय 600 गांव आदिवासी मुक्त हो गए थे। उन्हें वापस लाने के लिए सरकार क्या कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं।किसके राज्य में नक्सली फले-फुले?
नक्सली घटनाओं और जवानों की शहादत को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। कांग्रेस के नक्सलवाद को लेकर दिए गए बयानों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस को विधानसभा व लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से पराजय का सामना करना पड़ा। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस हारी है, इसलिए बौखलाहट में अनर्गल बोल रहे हैं। यह तो छत्तीसगढ़ और देश की जनता जानती है कि किसके राज्य में नक्सली फले-फुले हैं और किसके राज्य में नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है।
यह भी पढ़ें
CG Naxal News: पुलिस को मिली सफलता! 2 इनामी महिला नक्सली सहित 6 गिरफ्तार
हमारे समय 80 फीसदी की कमी आई: बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल के 5 सालों में नक्सली घटनाओं में 80 प्रतिशत कमी आई थी। स्वयं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया था कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद तेजी से कम हुआ। सबसे ज्यादा घटनाएं पिछले 15 साल भाजपा के सरकार के समय हुई। भाजपा शासन में राजनीतिक हत्याएं हुई। मोहला-मानपुर से लेकर चाहे झीरम में बड़े नेताओं के सामूहिक नरसंहार हुआ, वो सारी घटनाएं किसके समय की है। उस समय भाजपा कार्यालय में हफ्ता वसूली करने नक्सली आते थे, उस समय तत्कालीन गृहमंत्री की पर्ची भी मिली थी। जो चंदा दिए उसकी रसीद भी थी।
