scriptCG Promotion News: अक्षय तृतीया पर शिक्षकों को बड़ा तोहफा, 10 साल बाद 3 हजार प्राचार्यों की पदोन्नति, देखें लिस्ट… | CG Promotion News: Promotion of 3000 principals in School Education Department | Patrika News
रायपुर

CG Promotion News: अक्षय तृतीया पर शिक्षकों को बड़ा तोहफा, 10 साल बाद 3 हजार प्राचार्यों की पदोन्नति, देखें लिस्ट…

CG Promotion News: जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों में 25 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है।

रायपुरMay 01, 2025 / 08:47 am

Laxmi Vishwakarma

CG Promotion News: अक्षय तृतीया पर शिक्षकों को बड़ा तोहफा, 10 साल बाद 3 हजार प्राचार्यों की पदोन्नति, देखें लिस्ट...
CG Promotion News: 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 3000 प्राचार्य पदों पर पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया। इनमें ई संवर्ग के 1524 और टी संवर्ग के 1401 कुल 2925 प्राचार्य के पदों पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के व्यायाता नियमित, व्याख्याता एल बी और प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय को पदोन्नति प्रदान कर प्राचार्य बनाया गया है।

संबंधित खबरें

CG Promotion News: शिक्षकों को बहुत बड़ी सौगात

जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों में 25 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है ताकि सेवानिवृत होने वाले प्राचार्यों से रिक्त पद को भरा जा सके। शिक्षा सत्रांत 30 अप्रैल को पदोन्नति आदेश जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षकों को बहुत बड़ी सौगात दी है।
इससे प्रदेश के 80 प्रतिशत हाई स्कूल एवं हॉयर सेकेंडरी विद्यालय में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पदोन्नत प्राचार्य कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। प्राचार्य के पदोन्नति आदेश जारी होने पर प्राचार्य पदोन्नति फोरम के अनिल शुक्ला, राकेश शर्मा, आरके झा, श्याम कुमार वर्मा और मलखम वर्मा ने प्रदेश के मुयमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, अध्यक्ष लोक सेवा आयोग, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण के प्रति आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें

CG Transfer News: शिक्षा विभाग के 2 अवर सचिव का ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

वर्ष 2016 में हुई थी पदोन्नति

CG Promotion News: प्रदेश में आदिम जाति कल्याण विभाग में वर्ष 2013 और स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2016 में अंतिम बार पदोन्नति हुई थी। गत 10 वर्षों से प्राचार्य की पदोन्नति स्कूल शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों के लिए चुनौती बन गई थी।
प्रदेश के चार शिक्षक संगठनों छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, छत्तीसगढ़ व्यायाता संघ, वरिष्ठ व्यायाता संघ एल बी एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक विद्यालय प्रधान पाठक संघ ने मिलकर छत्तीसगढ़ प्राचार्य-व्याख्याता पदोन्नति फोरम का गठन कर संघर्ष किया। 17 दिसंबर को इंद्रावती एवं महानदी भवन में प्रदर्शन कर प्राचार्य पदोन्नति का अल्टीमेटम दिया।
प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से अलग अलग अधिवक्ता के माध्यम से चार केस में इंटर विनर पिटीशन लगाकर न्यायालय में भी अपना पक्ष रखा गया है। यद्यपि उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर सभी याचिकाएं अभी भी लंबित हैं।

Hindi News / Raipur / CG Promotion News: अक्षय तृतीया पर शिक्षकों को बड़ा तोहफा, 10 साल बाद 3 हजार प्राचार्यों की पदोन्नति, देखें लिस्ट…

ट्रेंडिंग वीडियो