मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। यानी दिन व रात काफी गर्म हो गए हैं। जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। हालांकि वहां तापमान रायपुर से मामूली ज्यादा रहा और 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां पारा 15.6 डिग्री रहा।
19 से 22 मार्च बारिश होने की संभावना
CG Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ व द्रोणिका के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। इससे गर्मी कम होगी, जिससे लोगों को राहत रहेगी। बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 से 22 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ बारिश होने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि दोपहर में आसमान साफ रहेगा इसलिए पारा चढ़ेगा।
रायपुर – 38.5 – 24.5
माना – 37.6 – 22.1
बिलासपुर – 38.1 – 22.0
पेंड्रारोड – 35.1 – 19.0
अंबिकापुर – 34.0 – 15.6
जगदलपुर – 38.6 – 20.4
दुर्ग – 37.2 – 19.2
राजनांदगांव – 36.0 – 20.5
यह भी पढ़ें
Weather Update: कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना… 19 से 22 मार्च के बीच जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने दी चेतावनी
कहां कितना तापमान
स्थान – अधिकतम – न्यूनतमरायपुर – 38.5 – 24.5
माना – 37.6 – 22.1
बिलासपुर – 38.1 – 22.0
पेंड्रारोड – 35.1 – 19.0
अंबिकापुर – 34.0 – 15.6
जगदलपुर – 38.6 – 20.4
दुर्ग – 37.2 – 19.2
राजनांदगांव – 36.0 – 20.5