scriptचुनाव हरवा दिया… इस बात पर 2 पक्षों में चले लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी, एक की मौत, 4 से अधिक लोग घायल | Crime: Murder due to election rivalry between two families | Patrika News
रायपुर

चुनाव हरवा दिया… इस बात पर 2 पक्षों में चले लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी, एक की मौत, 4 से अधिक लोग घायल

Crime: बिलाईगढ़ जिले में चुनावी रंजिश में बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दो परिवारों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया।

रायपुरMar 06, 2025 / 02:08 pm

Laxmi Vishwakarma

Crime: चुनाव हरवा दिया... इस बात पर 2 पक्षों में चले लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी, एक की मौत, 4 से अधिक लोग घायल
Crime: अनुविभागीय मुख्यालय बिलाईगढ़ के तालगांव अलीकुद में बुधवार को दो परिवारों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। 4 अन्य घायल हैं। मृतक की पहचान गणेश्वर चंद्रा के रूप में हुई है।

संबंधित खबरें

Crime: गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं

घायल होने वालों में संजय चंद्रा और परमेश्वर चंद्रा (चंद्रा परिवार) और राजू पटेल, अशोक पटेल (पटेल परिवार) शामिल हैं। कुछ अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। यह घटना त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान की चुनावी हार से जुड़ी हुई है। गणेश्वर चंद्रा के परिवार ने आरोप लगाया कि पटेल परिवार ने उनकी हार में भूमिका निभाई थी।
इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। 5 मार्च को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ। गणेश्वर चंद्रा की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। संभव है कि जल्द इस केस में गिरफ्तारियां भी हों।
यह भी पढ़ें

CG Crime News: 40 वर्षीय महिला के साथ ऐसा कांड कर फरार हुआ शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

चुनावी रंजिश है घटना की वजह

Crime: पिछले दिन हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गणेश्वर चंद्रा परिवार से परमेश्वर चंद्रा पंच का चुनाव लड़ रहा था। इस दौरान उसी वार्ड में रहने वाला अवल पटेल परिवार मतदाता था। चंद्रा परिवार को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार का आरोप उन्होंने पटेल परिवार पर लगाया।
जिसको लेकर बीच-बीच में विवाद हो रहा था। एक मार्च को अवल पटेल ने गाली-गलौज की सूचना पर बिलाईगढ़ पुलिस को दी थी। जिसके बाद गणेश्वर चंद्रा के खिलाफ बिलाईगढ़ पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत केस दर्ज किया था।

Hindi News / Raipur / चुनाव हरवा दिया… इस बात पर 2 पक्षों में चले लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी, एक की मौत, 4 से अधिक लोग घायल

ट्रेंडिंग वीडियो