यह भी पढ़ें:
CG Land Scam: जमीन का सौदा कर 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार… इस दौरान गौरव गार्डन के सेफ मैनेजर विवेक सिंह ठाकुर से मुलाकात हुई। विवेक ने उन्हें बताया कि वह लंदन कई बार गया है। वहां काम करने पर काफी पैसा मिलता है। उसने समीर और उसके साथियों को भी लंदन भेजने का
झांसा दिया। सभी उसकी बातों में आ गए। इसके बाद उसे वीजा बनाने के लिए अपने सभी पहचान संबंधी दस्तावेज दिए।
विवेक ने समीर के अलावा छतलाल देवांगन, मनोज नाहक, सुमीत मूसान, अंकित रतोड़ी, मनीषा एम संगमा सभी से विदेश भेजने के नाम पर कुल 14 लाख 68 हजार 198 रुपए ले लिए। रकम और सभी दस्तावेज लेने के बाद विवेक फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। बाद में पता चला कि आरोपी का खुद का अब तक वीजा ही नहीं बना है। मामले की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। उसकी गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।