scriptIAS अफसरों को सरकारी एजेंसी से संपत्ति खरीदने में ज्यादा भरोसा, जानें पूरी खबर… | IAS officers more confidence in buying property | Patrika News
रायपुर

IAS अफसरों को सरकारी एजेंसी से संपत्ति खरीदने में ज्यादा भरोसा, जानें पूरी खबर…

IAS Officer in CG: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर सरकारी एजेंसी से संपत्ति खरीदने में ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड से मकान व प्लट खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई है।

रायपुरApr 25, 2025 / 10:06 am

Shradha Jaiswal

IAS अफसरों को सरकारी एजेंसी से संपत्ति खरीदने में ज्यादा भरोसा, जानें पूरी खबर...
IAS Officer in CG: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर सरकारी एजेंसी से संपत्ति खरीदने में ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। 1994 बैच के चार आईएएस अफसरों ने हाउसिंग बोर्ड से मकान व प्लट खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई है। 1994 बैच के चार अफसरों में आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ के पास सबसे अधिक नौ संपत्ति है।
इनमें से कई संपत्तियां विरासत में मिली है। इसमें एक तालाब भी शामिल है। आईएएस अफसरों ने केंद्र सरकार को स्वयं अपनी संपत्तियों की जानकारी दी है। इसके बाद पत्रिका अपने पाठकों के लिए लगातार आईएएस अफसरों की संपत्ति की जानकारी साझा कर रहा है।
यह भी पढ़ें

CG IAS Transfer: बड़ा फेरबदल! दुर्ग-धमतरी के आईएएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट…

IAS Officer in CG: निधि छिब्बर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

नवा रायपुर में हाउसिंग बोर्ड से मकान लिया है। यह उनके पति विकासशील के नाम पर भी है। इसकी कीमत 56 लाख 2 हजार 453 रुपए हैं। यह मकान 2014 में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 63 लाख रुपए है।

ऋचा शर्मा, अपर मुख्य सचिव

हरियाणा के गुडगांव में एक आवासी लैट है। इसे 2008 में 1.48 करोड़ में अपने और पति के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 2.5 करोड़ है। इससे सालाना 8 लाख 1 हजार रुपए की आय होती है।

मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के हटरिया ब्लॉक में लगभग 39 एकड़ पैत्रिक जमीन है। इसकी कीमत लगभग 18 लाख है। इससे 1.50 की आय होती है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के ग्राम रिया में 0.80 एकड़, 0.55 एकड़ और 1 एकड़ पैत्रिक जमीन है। इसकी कीमत लगभग 1.5 लाख है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है।

ग्राम रिया में ही 0.22 एकड़ में पैत्रिक मकान है। इसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपए है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के ग्राम सिकुर्सी 0.60 एकड़ पैत्रिक कृषि भूमि है। इसकी कीमत 55 लाख रुपए हैं। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है।

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के ग्राम रिया में 1.08 एकड़ में तालाब है। यह तालाब विरासत में मिला हुआ है। इसी कीमत 3 लाख रुपए है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है।
रायपुर परसुलीडीह में 4800 वर्ग फीट का आवासी प्लाट है। यह उनकी और उनकी पत्नी के नाम पर है। इसकी कीमत लगभग 46 लाख रुपए है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 77 में स्वयं और पत्नी के नाम पर 1951 वर्ग फीट का आवासी लैट है। इससे साल में करीब 3 लाख 36 हजार रुपए की आय होती है।
रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट का आवासी प्लाट है। इसकी कीमत 17 लाख 01 हजार 847 रुपए हैं।

रायपुर पुरैना में लोन लेकर 2141 वर्ग फीट का आवासी लैट है। यह उनकी पत्नी के नाम पर भी है। इसके लिए लोन लिया था। इसकी कीमत लगभग 58.50 लाख रुपए हैं।

Hindi News / Raipur / IAS अफसरों को सरकारी एजेंसी से संपत्ति खरीदने में ज्यादा भरोसा, जानें पूरी खबर…

ट्रेंडिंग वीडियो