scriptLady Thief: खरीदार बनकर पहुंची महिला ने पार किया सोने का जेवर, CCTV में कैद हुई हाथ की सफाई | Lady Thief: woman stole gold jewellery | Patrika News
रायपुर

Lady Thief: खरीदार बनकर पहुंची महिला ने पार किया सोने का जेवर, CCTV में कैद हुई हाथ की सफाई

Lady Thief: ऑटो में कुछ संदेही महिला एवं पुरुषों ने उनके बैग से 2 लाख से ज्यादा रकम को पार कर दिया था। इसकी शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

रायपुरApr 25, 2025 / 10:39 am

Laxmi Vishwakarma

Lady Thief: खरीदार बनकर पहुंची महिला ने पार किया सोने का जेवर, CCTV में कैद हुई हाथ की सफाई
Lady Thief: ज्वैलरी दुकान में जेवर खरीदने के नाम से पहुंची महिला ने सोने का जेवर पार कर दिया। इसकी शिकायत पर पुरानीबस्ती पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसी तरह की उठाईगिरी कुछ दिन पहले एमजी रोड में भी एक कारोबारी के साथ हुई थी।

Lady Thief: कोई जेवर नहीं खरीदा और चली गई महिला

पुलिस के मुताबिक सचिन जैन का अरिहंत ज्वेलर्स के नाम से अश्वनी नगर में दुकान है। 21 अप्रैल की शाम 6 बजे वे अपनी दुकान पर थे। उसी समय करीब 40 साल की महिला पहुंची। पहले उन्होंने सोने की लॉकेट दिखाने के लिए कहा। इसके बाद बाली दिखाने को बोली। करीब पौन घंटे तक महिला बाली, लॉकेट देखती रही। अंत में उसने कोई जेवर नहीं खरीदा और चली गई।
यह भी पढ़ें

CG Theft News: सूने मकान में हुई 65 हजार रुपए की चोरी, सोने-चांदी के जेवर भी गायब

देर रात दुकान के जेवरों का मिलान किया गया, तो एक टॉप्स कम थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें महिला एक टॉप्स ले जाते हुए दिखाई दी। टॉप्स करीब 6 ग्राम का है और उसकी कीमत करीब 55 हजार रुपए है। मामले की शिकायत पर पुरानीबस्ती पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

2 लाख से ज्यादा रकम पार

Lady Thief: आमतौर पर जेवर उठाईगिरी करने वाली महिलाएं नागपुर से आती हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। कुछ दिन पहले एमजी रोड में तिल्दा के एक कारोबारी के साथ उठाईगिरी की घटना हो गई थी। सवारी ऑटो में कुछ संदेही महिला एवं पुरुषों ने उनके बैग से 2 लाख से ज्यादा रकम को पार कर दिया था। इसकी शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उनकी गिरतारी भी नहीं हो पाई है।

Hindi News / Raipur / Lady Thief: खरीदार बनकर पहुंची महिला ने पार किया सोने का जेवर, CCTV में कैद हुई हाथ की सफाई

ट्रेंडिंग वीडियो