scriptRain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा | Patrika News
रायपुर

Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा

Rain Alert: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है।

रायपुरJun 05, 2025 / 11:04 am

Khyati Parihar

Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा
1/6
Rain Alert: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, कुछ इलाकों में अभी भी हल्की बारिश तो कहीं आसमान में बादल छाए रहते हैं।
Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा
2/6
Rain Alert: इसी बीच बस्तर संभाग के छह जिलों के लिए मौसम विभाग ने गरज-चमक, बिजली गिरने और तूफानी हवाओं के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में आज तेज हवाओं और मध्यम बारिश के साथ स्थानीय तूफान का खतरा है, जिससे सामान्य जनजीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।
Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा
3/6
Rain Alert: वहीं छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है।
Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा
4/6
Rain Alert: बता दें कि मौसम विभाग ने 5 जून को बस्तर संभाग के निम्न जिलों के लिए दो स्तरों की चेतावनी जारी की है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ मध्यम गरज और तेज तूफान की संभावना है।
Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा
5/6
Rain Alert: हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इन्हीं जिलों के अन्य हिस्सों में हल्की गरज-चमक और बिजली के साथ तूफान की स्थिति बन सकती है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा के बीच हो सकती है।
Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा
6/6
Rain Alert: मानसून की उत्तरी सीमा 17.0°N/55°E, 17.5°N/60°E, 18°N/65°E, 18.5°N/70°E, मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, 23.5°N/89.5°E, बालुरघाट, 30°N/85°E से होकर गुज़रना जारी है। सुबह की उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मोटे तौर पर अक्षांश 22°N के उत्तर में देशांतर 87°E के साथ औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है।

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का Alert, 60 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी हवा

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.