यह भी पढ़ें:
Weather News: रायपुर में शुरू हो गई भीषण गर्मी, अगले दो दिन में हो सकती है बारिश फिर अगले तीन दिनों तक 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास बना हुई है। वहीं ऊपरी हवा का चक्रवात
छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है। इसके असर से 21 व 22 मार्च को मौसम में बदलाव होगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
रात में रायपुर सबसे ज्यादा गर्म गुरुवार को दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां अधिकतम
तापमान 38.8 डिग्री रहा। वहीं राजधानी में पारा 38 डिग्री रहा। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी में रात का तापमान 25.6 डिग्री रहा। प्रदेश में रात में रायपुर में सबसे ज्यादा गर्म है। जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। 21 मार्च को रायपुर में अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।