बताया जाता है कि घटना
महादेवघाट के पास की है। देर रात कुछ युवतियां और युवक घूमने गए थे। अधिकांश युवतियां पार्टी वियर में थीं। इस दौरान आसपास के कुछ लड़के भी आ गए।
किसी बात को लेकर उन लड़कों के साथ युवतियों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए। इसके बाद लड़के वहां से भाग निकले। लड़के नशे में धुत थे। मारपीट से युवतियों को चोटें आई हैं। इस मामले में एएसपी दौलतराम पोर्ते का कहना है कि अब तक किसी पक्ष की शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
बताया जा रहा कि मारपीट के बाद कई लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई। इनमें से एक लड़की की उंगली में चोटें आई है। वहीं, एक के चेहरे पर चोट लगी है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियां घायल हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मारपीट की वजह साफ नहीं है।