CG News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के गभरा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया। 220 करोड़ लागत के सिद्धबाबा जलाशय से सूखी धरती को मिलेगा पानी।
2/3
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार काे खैरागढ़ -गण्डई जिला के विकासखंड छुईखदान के ग्राम गभरा का दौरा किया और वहाँ निर्माणाधीन सिद्ध बाबा जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया।
3/3
यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही है, जो क्षेत्र के सिंचाई और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी। उल्लेखनीय हैं की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तावित सिद्धबाबा लघु जलाशय योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।