रीवा से दोहरा और मीठा नाता- सीएम यादव
मुख्यमंत्री ने कहा, रीवा से मेरा दोहरा और मीठा नाता है। इसलिए यहां के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। रीवा के सफेद बाघ और सुंदरजा आम विश्व प्रसिद्ध हैं। आज रीवा में महानगरों की तरह आईटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मनगवां विधानसभा क्षेत्र को लगभग 50 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात मिली है।
मनगवां विधायक ने भी सामने रखी बात
मनगवां विधायक ने अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए हैं जिसके परिणाम अब काम दिखाई दे रहे हैं। मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने करीब आधा सैकड़ा छोटी-बड़ी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी। जिसमें क्षेत्र में नए कॉलेज के साथ पुराने कॉलेज का उन्नयन, गंगेव में तहसील, लालगांव में थाना, गढ़ में रजिस्ट्री आफिस, पॉलीटेक्निक कॉलेज सहि अन्य कई मांगें रखी। यह भी पढ़े –
‘300 दे तो मारो फट्टे’, नेताओं की सुनकर प्रताड़ित करती है पुलिस, आदिवासियों ने एसपी से की शिकायत! 49.97 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र को 49.97 करोड़ के कार्यों की सौगात दी। 29 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
- 6 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे 10 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का शिलान्यास किया। इनमें उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन भदावल, छत्रगढ़, कोट, हकरिया, अमहा बेलवा पैकान, घोपी, जोरौट, परासी तथा रक्सामाजन शामिल हैं।
- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 6 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 11 अमृत सरोवरों का भी शिलान्यास किया।
- मुख्यमंत्री ने एक करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 7 सामुदायिक पार्क और एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनाए जान वाले 5 सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया।
- 4.48 करोड़ की लागत से बनने वाली जोधपुर नम्बर एक से मुरली पहुंचमार्ग और 9.95 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगेव के 50 बिस्तरीय भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया।
- वहीं मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ की लागत के 2 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मनगवां क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग सात के तिवनी जंक्शन में छह लेन के ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इसका निर्माण 14 करोड़ रुपए में कराया गया है।
- मनगवां में 6 बिस्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया है। इसके उन्नयन में 5 करोड़ 73 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
प्रजापति समाज को ओबीसी से हटाएं
मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने मुख्यमंत्री से मांग उठाई कि मऊगंज नया जिला गठित होने के बाद वहां पर निवासरत प्रजापति समाज के लोगों को ओबीसी वर्ग में शामिल कर दिया गया है। जबकि वह खुद अनुसूचित जाति वर्ग की सीट से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि पहले की तरह मऊगंज जिले में भी प्रजापति वर्ग के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए ताकि उनके हि का नुकसान नहीं हो।
सांसद ने की शिकायत
समारोह में सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र को 6 लेन ओवरब्रिज और हिनौती गोधाम की सौगात दी है। इसके साथ-साथ कई निर्माण कार्यों को भी मंजूरी पर कहा कि नईगढ़ी माइक्रो सिंचाई परियोजना से इस पूरे क्षेत्र के साथ-साथ त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में भी सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी। इस प्रोजेक्ट को जिस गति से काम करना चाहिए उसके हिस से नहीं हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इसे अपने स्तर पर संज्ञान लें ताकि उनके द्वारा दिए गए रुपयों का सही उपयोग हो सके।