व्यापारियों का मिला समर्थन, बंद रहे शहर के मुख्य बाजार
शहर में पुलिस बल तैनात रहा सागर. जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मंगलवार को शहर के सराफा, कटरा, गुजराती बाजार सहित अधिकांश क्षेत्रों के बाजार बंद रहे। बंद के आह्वान पर 20 से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मीडियाकर्मियों के समर्थन में सड़क पर उतरे और शहर में पैदल […]
शहर में पुलिस बल तैनात रहा सागर. जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मंगलवार को शहर के सराफा, कटरा, गुजराती बाजार सहित अधिकांश क्षेत्रों के बाजार बंद रहे। बंद के आह्वान पर 20 से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मीडियाकर्मियों के समर्थन में सड़क पर उतरे और शहर में पैदल मार्च निकालकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान सभी लोग काले झंडे लेकर चल रहे थे। बंद का शहर के व्यापारियों ने भी समर्थन किया और अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे। शहर बंद के आंदोलन में शामिल लोगों की मुख्य मांग थी कि जिला खनिज अधिकारी अनित पंड्या पर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और गोपालगंज थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा को हटाया जाए। दरअसल 5 मार्च को जिला खनिज अधिकारी अनित पंड्या ने अवैध उत्खनन को लेकर पूछे गए सवाल पर मीडियाकर्मी से अभद्रता की थी। इसके बाद पंड्या की शिकायत पर पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल किए 2 मीडियाकर्मियों पर आपराधिक मामला भी दर्ज कर दिया। बंद को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात रहा।
Hindi News / Sagar / व्यापारियों का मिला समर्थन, बंद रहे शहर के मुख्य बाजार