सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मृतका रामपति (60) पत्नी कैलाश मीणा है। वह गुरुवार दोपहर को अपने अमरूद के बगीचे में चारा लेने गई थी। इस दौरान अज्ञात लोगों ने दरांती से उसका गला काट दिया। लोगों ने महिला को लहुलुहान हालत में देखा तो जिला अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें
गणित के Govt शिक्षक ने भाई के घर में दी जान, दर्ज हुआ था छात्रा से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा
लूट के इरादे से नहीं की हत्या
थानाधिकारी ने बताया कि महिला विधवा थी और उसने गहने पहने हुए थे, लेकिन हत्या के बाद भी महिला के शरीर पर गहने थे। ऐसे में लूट के इरादे से भी हत्या नहीं की है। हत्या के बाद से अज्ञात लोग फरार है। इस संबंध में महिला के बच्चों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृत महिला के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा एवं एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी देने की मांग की।
यह भी पढ़ें