बड़े पैमाने पर लागू होंगे पुलिस सुधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर पुलिस सुधार लागू करेगी ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में कड़ी मेहनत से अर्जित शांति हर तरह से कायम रहे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही राज्य में पुलिस के आधुनिकीकरण पर बड़ा जोर दिया है और पंजाब पुलिस को आज विश्व स्तरीय वाहनों से सुसज्जित किया जा रहा है।
गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
मान ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए और इस अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को खुफिया जानकारी जुटाने और आम आदमी को न्याय दिलाने पर विशेष जोर देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशे की सप्लाई लाइन को और अधिक सख्ती से तोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जानी चाहिए और इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सिंगापुर में प्रशिक्षण लेंगे पंजाब के 36 स्कूलों के प्रिंसिपल मान ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्ति तुरंत प्रभाव से जब्त की जानी चाहिए और इस बड़े अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस बल में भ्रष्ट लोगों की पहचान होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इन असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सके। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में सभी भ्रष्ट लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संदिग्ध चरित्र वाले ये पुलिसकर्मी पुलिस का नाम खराब कर रहे हैं और इस पर रोक लगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने राज्य भर में अपराध दर पर अंकुश लगाने के लिए आम जनता के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में अपराध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिससे राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
औचक निरीक्षण करें अधिकारी
एक अन्य मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य दोष ढूंढना नहीं होना चाहिए बल्कि कानून और व्यवस्था से संबंधित मामलों को सुव्यवस्थित करना होना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ेगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।