ये ट्रेनें आंशिक रद्द
गाड़ी संख्या 59610 चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिटी रेलसेवा 11 फरवरी को चित्तौड़ से प्रस्थान करेगी, 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 11 फरवरी को मंदसौर से प्रस्थान करेगी, 19605, मदार-उदयपुर सिटी रेलसेवा मदार से प्रस्थान करेगी, 59608, बड़ीसादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा बड़ीसादडी से प्रस्थान करेगी। यह सभी ट्रेनें मावली तक ही संचालित होगी। वहीं 59606, बड़ीसादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 6 से 8 फरवरी तक बड़ीसादड़ी से प्रस्थान करेगी, जो मावली तक ही संचालित होगी। इधर, 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा, 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा, 59605, उदयपुर सिटी-बड़ी सादडी रेलसेवा, 59609, उदयपुर सिटी-चित्तौड़गढ़ रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 59607, उदयपुर सिटी- बड़ीसादडी रेलसेवा 6 से 8 फरवरी तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी।
री-शेड्यूल रेल सेवा
● गाड़ी संख्या 59610, चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 6 से 8 फरवरी तक चित्तौड़गढ़ से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। ● गाड़ी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा जो 6 से 8 फरवरी तक उदयपुर सिटी से निर्धारित समय से एक घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। ● गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी से समय से 2.30 घंटा देरी से जाएगी। ● गाडी संख्या 12964, उदयपुर सिटी-ह. निज्जामुद्दीन रेलसेवा 11 फरवरी को उदयपुर सिटी समय से 1.15 घंटा देरी से प्रस्थान करेगी।
● गाडी संख्या 79403, असारवा-चित्तौडगढ़ रेलसेवा 11 फरवरी को असारवा से अपने निर्धारित समय से 2.30 घंटा देरी से प्रस्थान करेगी।