scriptTourist Place: राजस्थान के इस शहर में मिलता है जन्नत जैसा सुकून, मानसूनी बारिश में बढ़ जाती है खूबसूरती | Tourist Place You get peace of paradise in Udaipur Rajasthan beauty increases in monsoon rain | Patrika News
उदयपुर

Tourist Place: राजस्थान के इस शहर में मिलता है जन्नत जैसा सुकून, मानसूनी बारिश में बढ़ जाती है खूबसूरती

Udaipur Tourist Place: राजस्थान में उदयपुर के पास की इन जगहों का जरूर देखें। यहां का नजारा और मौसम आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा। कुंडेश्वर महादेव झरना, चांदनी विलेज, शिवालिक डैम, टीडी डैम और कलेश्वर महादेव मंदिर घूमने के लिए शानदार जगहें हैं।

उदयपुरMay 31, 2025 / 05:58 pm

Arvind Rao

Udaipur tourist palace

उदयपुर का दृश्य ( सभी फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Udaipur Tourist Place Photos: राजस्थान में हल्की-फुल्की मानसूनी बारिश शुरू होते ही उदयपुर शहर की खूबसूरती और भी बढ़ गई है। हर तरफ हरियाली छा गई है और झरनों की कल-कल आवाज लोगों को अपनी ओर खींच रही है।
बता दें कि ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उदयपुर के आसपास की ये पांच जगहें आपके लिए बढ़िया रहेंगी। यहां आपको जन्नत जैसे नजारे देखने को मिलेंगे और मौसम का मजा भी दोगुना हो जाएगा।

संबंधित खबरें

Udaipur tourist palace


पहला है चांदनी विलेज


उदयपुर शहर से थोड़ी दूरी पर ही स्थित है। मानसून में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। चारों ओर हरियाली, बहते पानी और शांत माहौल आपको सुकून का एहसास कराएगा।
Udaipur tourist palace


दूसरा है शिवालिक डैम


शिवालिक डैम हरियाली और पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। मानसून में जब पानी भर जाता है तो इसका नज़ारा बेहद शानदार लगता है। यहां लोग पिकनिक मनाने भी आते हैं और फोटो खिंचवाने वालों के लिए भी ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
Udaipur tourist palace


तीसरा है गोगुंदा इलाका


गोगुंदा इलाके में स्थित टीडी डैम भी बरसात में घूमने के लिए बढ़िया जगह है। यहां ठंडी हवा चलती रहती हैं और डैम का बहता पानी बहुत अच्छा लगता है। लोग यहां वीकेंड पर घूमने आते हैं और प्रकृति का भरपूर आनंद लेते हैं।
Udaipur tourist palace


चौथा है कलेश्वर महादेव मंदिर


कलेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। बरसात में यहां का वातावरण बहुत ही शांत और खूबसूरत हो जाता है। मंदिर के पास से बहता पानी और हरियाली का नज़ारा मन को बहुत अच्छा लगता है।
Udaipur tourist palace


पांचवां है कुंडेश्वर महादेव झरना


कुंडेश्वर महादेव झरना उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जगह बारिश के मौसम में बहुत खूबसूरत हो जाती है। यहां एक शिव मंदिर भी है और मंदिर के पास बहता झरना लोगों को काफी पसंद आता है। यहां आकर आपको शांति भी मिलेगी और नेचर का मज़ा भी।

Hindi News / Udaipur / Tourist Place: राजस्थान के इस शहर में मिलता है जन्नत जैसा सुकून, मानसूनी बारिश में बढ़ जाती है खूबसूरती

ट्रेंडिंग वीडियो