मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक अखिलेश मंडलोई का कहना है कि वो रोजाना की तरह रात के समय पंप का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी देखा कि स्टाफ गायब था। पास जाकर देखा तो बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को हथियार की नोक पर बंधक बनाया हुआ था। जैसे ही उन्होंने छुड़ाने का प्रयास किया, बदमाशों ने उन्हें भी पकड़ लिया। इस दौरान उनके साथ जमकर मारपीट की गई और कमरे में बंद कर बाहर से ताला डाल दिया।
यह भी पढ़ें- भाभी के अंतिम संस्कार से लौट रहे दंपती दर्दनाक हादसे का शिकार, पति की मौत पत्नी गंभीर मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसे बाद बदमाशों ने पंप से करीब 50 हजार नगद, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लूटकर पैदल ही फरार हो गए। जाते-जाते वे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग डिवाइस भी अपने साथ ले गए, ताकि की उनकी पहचान न की जा सके। बाद में कर्मचारी ताला तोड़कर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। मौके पर तराना थाना पुलिस, एसडीओपी भविष्य भास्कर और मक्सी थाना टीआई भीम सिंह पटेल पहुंचे और जांच शुरु की। घायल संचालक अखिलेश मंडलोई को इलाज के लिए शाजापुर ले जाया गया है।