scriptसीइओ ने सहायक निदेशक को लिखे पत्र में कहा- 22 आधार आपरेटर, सुपरवाइजर को करें ब्लैक लिस्टेड | Patrika News
उमरिया

सीइओ ने सहायक निदेशक को लिखे पत्र में कहा- 22 आधार आपरेटर, सुपरवाइजर को करें ब्लैक लिस्टेड

कार्य में में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई

उमरियाMar 10, 2025 / 03:44 pm

Ayazuddin Siddiqui

कार्य में में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई

कार्य में में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में अनुपस्थित रहने, दूरभाष पर संपर्क करने पर फोन नहीं उठाने पर 22 आधार आपरेटरों, सुपरवाइजरों को तत्काल ब्लैक लिस्टेड करने सहायक निदेशक कार्यालय मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्यप्रदेश परिमंडल भोपाल को पत्र लिखा है।
जिन आधार ऑपरेटरों, सुपरवाइजरों को ब्लैक लिस्टेड किये जाने के लिए पत्र लिखा गया है उनमें प्रशांत राय पोस्ट ऑफिस नौरोजाबाद आधार सुपरवाइजर, सूरज गुप्ता भारतीय स्टेट बैंक में आधार सुपरवाइजर, देव शरण अहिरवार पोस्ट ऑफिस मंगठार आधार सुपरवाइजर, शिवम तिवारी पोस्ट ऑफिस खलौध बांधवगढ़ आधार सुपरवाइजर, माधवी पयासी पोस्ट ऑफिस कठार मानपुर आधार सुपरवाइजर, श्याम सिंह ग्रामीण बैंक मानपुर आधार सुपरवाइजर, कुलदीप वर्मा पोस्ट ऑफिस गोबडारी मानपुर आधार सुपरवाइजर, अक्षय महोबिया पोस्ट ऑफिस पनपथा बांधवगढ आधार सुपरवाइजर, पंकज मिश्रा पोस्ट ऑफिस इंदवार बांधवगढ़ आधार सुपरवाइजर, श्रीनिवास द्विवेदी पोस्ट ऑफिस झाल बांधवगढ़ आधार सुपरवाइजर, शिवम पोस्ट ऑफिस महरोई उमरिया आधार सुपरवाइजर, अजय प्रजापति पोस्ट ऑफिस ओबरा चंदिया आधार सुपरवाइजर, जय प्रकाश पोस्ट ऑफिस अमरपुर आधार सुपरवाइजर, कुशल सिंह सीएससी ट्राइबल पाली आधार सुपरवाइजर, विभा कुशवाहा सी एस सी ट्राइबल पाली आधार सुपरवाइजर, सरस्वती केवट पोस्ट ऑफिस लोढ़ा चंदिया आधार सुपरवाइजर, शिवम साहू पोस्ट ऑफिस महरोई उमरिया आधार सुपरवाइजर, शिवम महोबिया पोस्ट ऑफिस बडछड आधार सुपरवाइजर, पवन विश्वकर्मा पोस्ट ऑफिस सरसवाही उमरिया आधार सुपरवाइजर, अभिषेक झरिया पोस्ट ऑफिस जरहा आधार सुपरवाइजर, प्रिंस कुमार पासी पोस्ट ऑफिस हथपुरा आधार सुपरवाइजर, ज्ञान चंद्र रजक पोस्ट ऑफिस पडखुरी आधार सुपरवाइजर शामिल हैं।

Hindi News / Umaria / सीइओ ने सहायक निदेशक को लिखे पत्र में कहा- 22 आधार आपरेटर, सुपरवाइजर को करें ब्लैक लिस्टेड

ट्रेंडिंग वीडियो